---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे विजय और रश्मिका, सामने आई डिटेल्स

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं. आज फिल्मी दुनिया के सितारे शाहिद कपूर और उर्वशी रौतेला का जन्मदिन है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE: रश्मिका और विजय की शादी की चर्चाएं जोरों शोरों से चारों ओर हो रही है. बीते काफी वक्त से कपल अपनी शादी को लेकर चर्चा में बना हुआ है. जैसा कि दोनों 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं. लेकिन हाल ही में कपल की शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका और विजय की शादी सबसे पहले सुबह 8 बजे तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार होगी. कुछ घंटों बाद, वे कूर्ग की परंपराओं के अनुसार दोबारा शादी करेंगे. दूसरी रस्म शाम 5 से 6 बजे के बीच सूर्यास्त के समय होगी. इस तरह यह स्टार कपल दो बार शादी करेगा.

साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. दोनों के शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं और हाल ही में विजय की मां का संगीत नाइट में डांस करते हुए वीडियो सामने आया है. इस दौरान वह जमकर अपने बेटे की शादी के फंक्शन को एंजॉय करते हुए दिख रही हैं.

---विज्ञापन---

साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं. फिल्मी दुनिया ने आज इन्हीं कपल्स की चर्चा हो रही है. दोनों एक ही दिन में तेलुगू और कोडावा दोनों रीति-रिवाजों से शादी रचाएंगे. शादी के मुख्य इवेंट में सिर्फ परिवार और करीबी मित्र ही शामिल होंगे, लेकिन इसके जश्न की शुरुआत पहले ही हो चुकी है. बताया जा रहा है कि 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में शादी के बाद भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

शाहिद कपूर का आज जन्मदिन

आज बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर जा जन्मदिन है. इन दिनों शाहिद अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. सालों से इंडस्ट्री में छाए शाहिद कपूर ने अपने अलग-अलग किरदारों से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है.

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की आज बर्थ एनिवर्सरी है. बहुत ही कम उम्र में सुपरस्टार बनी दिव्या भारती की दीवानगी आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है. अपने मात्र 3 साल के फिल्मी करियर में दिव्या भारती ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं. साल 1993 में अपने घर की बालकनी से गिरकर अचानक एक्ट्रेस की मौत हो गई. उस समय दिव्या मात्र 19 साल की थीं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:38 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment Live News: जब 200 लोगों के आगे विजय-रश्मिका ने किया था KISS

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों चर्चा में हुए हैं. कपल 26 फरवरी को रीति रिवाजों से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने वाले हैं. हालांकि इस बीच उनसे जुड़ा एक किस्सा खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, जब उन्हें 200 लोगों के सामने किस करना पड़ा था. जिसके कारण दोनों ही बहुत नर्वस थे. यहां पढ़ें पूरी खबर..

21:18 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment Live News: दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका और विजय, सामने आई डिटेल्स

रश्मिका और विजय की शादी की चर्चाएं जोरों शोरों से चारों ओर हो रही है. बीते काफी वक्त से कपल अपनी शादी को लेकर चर्चा में बना हुआ है. जैसा कि दोनों 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं. लेकिन हाल ही में कपल की शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका और विजय की शादी सबसे पहले सुबह 8 बजे तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार होगी. कुछ घंटों बाद, वे कूर्ग की परंपराओं के अनुसार दोबारा शादी करेंगे. दूसरी रस्म शाम 5 से 6 बजे के बीच सूर्यास्त के समय होगी. इस तरह यह स्टार कपल दो बार शादी करेगा.

20:58 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment Live News: Rashmika-Vijay की हल्दी की फोटोज आईं सामने, पीले फूलों से सजा है वेन्यू

रश्मिका और विजय 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. वहीं, 24 और 25 फरवरी को उनके प्री वेडिंग फंक्शन जारी है. 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसकी तस्वीरें हाल ही में विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं. इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि वेन्यू पीले फूलों से सजा हुआ है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DVLf6PgCBro/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:38 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment Live News: नागा चैतन्य की 'वृषकर्मा' का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब दिखेगी पहली झलक

नागा चैतन्य की आने वाली फिल्म वृषकर्मा का आज मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें नागा काफी इंटेस लुक में दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ये भी बताया है कि इस मूवी की पहली झलक किस दिन देखने को मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DVLholgk7U2/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:37 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment Live News: लॉस एंजिल्स में रखा गई रणबीर कपूर की रामायण की स्क्रीनिंग, जानें लोगों को कैसी लगी फिल्म

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इस साल दीवाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले लॉस एंजिल्स में इसका प्रीमियर रखा गया था. जिसमें कुछ चुनिंदा लोग शामिल हुए थे और उन्होंने फिल्म को देखा और जमकर तारीफ भी की. यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:02 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment Live News: विजय-रश्मिका की संगीत सेरेमनी में दिखी उनकी खूबसूरत लव-स्टोरी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं. कपल उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे. वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी सेरेमनी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों की तमाम खूबसूरत तस्वीरों से डेकोरेशन की गई है. इस वीडियो में उनकी लव स्टोरी देखने को मिल रही है.

https://www.instagram.com/reel/DVJskJskiOi/?utm_source=ig_web_copy_link

16:00 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment Live News: रेप केस सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे आदित्य पंचोली, नोटिस के बाद भी पीड़िता रही गायब

एक्टर आदित्य पंचोली के रेप केस से जुड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को 28वीं सुनवाई की. जिसमें एक्टर कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे थे. बता दें कि यह मामला साल 2019 का है, जब एक्टर के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी. जिसमें एक्टर पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि उनके साथ 2004 से 2009 के बीच यौन शोषण किया गया था. इस मामले को लेकर कोर्ट में एक्टर ने FIR रद्द करने को कहा. मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी. हालांकि इस सुनवाई के दौरान 11 बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी पीड़िता कोर्ट नहीं पहुंची थी.

14:12 (IST) 25 Feb 2026
Rashmika Vijay Wedding live Updates: एक ही दिन में दो रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका-विजय

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में होगी. दोनों दो अलग-अलग रिवाज से शादी रचाएंगे. सुबह के समय, विजय और रश्मिका पारंपरिक तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे. इसके बाद शाम को रश्मिका की कोडावा (कुर्ग/कर्नाटक) परंपराओं के अनुसार सेरेमनी होगी.

13:15 (IST) 25 Feb 2026
Rashmika Vijay Wedding live Updates: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में जारी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में निभाने के लिए शुभ घड़ी में पंडित जी की शुभ मुहूर्त में एंट्री हुई है.

13:13 (IST) 25 Feb 2026
Rashmika Vijay Wedding live Updates: संगीत समारोह से शुरू हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियों का शुभारंभ उदयपुर में संगीत समारोह से हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं. बताया जा रहा है कि यह भाव प्रेम, स्वीकृति और पारिवारिक परंपरा का प्रतीक है. बता दें कि ये कपल्स 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

11:59 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment News: OTT पर आते ही नंबर 1 बनी ये रोमांटिक फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी महाफ्लॉप

OTT Movie: साल 2025 के अंत में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल फ्लॉप साबित हुई, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने तहलका मचा दिया. ओटीटी पर ये रोमांटिक-कॉमेडी आज टॉप ट्रेंडिंग बन गई है...पूरी खबर पढ़ें

11:25 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment News: Divya Bharti की 5 शानदार फिल्में

Divya Bharti Movies: आज 25 फरवरी को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिव्या भारती की बर्थ एनिवर्सरी है. महज 19 की उम्र में दिव्या भारती ने वो कर दिखाया था, जो आजतक कोई हीरोइन नहीं कर पाई. अपने 2 साल के बॉलीवुड करियर में दिव्या भारती ने लगातार 21 हिट फिल्में दीं, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. आज हम आपके लिए दिव्या भारती की 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं...पूरी खबर पढ़ें

10:30 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment News: दीपिका कक्कड़ की दूसरी सर्जरी पर भावुक हुए शोएब इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ाई लड़ रही हैं. एक्ट्रेस के स्टेज 2 लिवर कैंसर की सिस्ट (गांठ) रिमूवल सर्जरी सफल रही है. इसके बारे में दीपिका के पति शोएब ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट दी है. दीपिका अब बिल्कुल ठीक हैं. इसके बारे में बताते हुए हुए शोएब इमोशनल हो गए...पूरी खबर पढ़ें

09:26 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर का जन्मदिन आज

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. शाहिद इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद की जा रही है. अपने करियर में शाहिद अबतक हर तरह के रोल निभा चुके हैं और लगातार फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/DVBf7QVDYlV/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:19 (IST) 25 Feb 2026
Divya Bharti Birth Anniversary: लगातार दी 21 हिट फिल्में देने वाली हीरोइन, 19 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

90s के दशक में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपना जलवा दिखाया, लेकिन इस एक्ट्रेस की बात ही अलग थी. मात्र 3 साल के फिल्मी करियर में इस अदाकारा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे डाली थीं. लगातार 21 हिट फिल्में देकर इस हसीना ने अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया. लेकिन महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चली...पूरी खबर पढ़ें

09:15 (IST) 25 Feb 2026
Border 2 Box Office: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने 33वें दिन कमाए इतने रुपये

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 काफी पसंद की गई. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-वार ड्रामा फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए. फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया, यही कारण है कि फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. ये फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर की सीक्वल है. बॉर्डर 2 अबतक अपने रिलीज के 33 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 33 दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई की है...पूरी खबर पढ़ें

First published on: Feb 25, 2026 08:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.