Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुनीता विलियम्स की वापसी पर रॉकेट्री एक्टर ने लिखा स्पेशल नोट, बोले- हमारी दुआएं कबूल…

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने तकरीबन 9 महीने बाद धरती पर वापसी की है। इस पर आर माधवन ने सुनीता के लिए खास नोट शेयर किया है। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ लिखा?

---विज्ञापन---

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) की 9 महीने बाद धरती पर वापसी हो गई है। उनके साथ बुच विल्मोर भी धरती पर लौटे। उनकी वापसी से आज पूरा देश खुश है। वहीं एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ने भी इस खुशी को जाहिर किया। साथ ही एक्टर ने सुनीता विलियम्स के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा। एक्टर ने सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ लिखा?

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में खतरों से खेलती नजर आएंगी टीवी की ये दो बहुएं! मेकर्स ने किया अप्रोच

---विज्ञापन---

आर माधवन ने क्या लिखा?

आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंतरिक्ष यात्री की एक वीडियो शेयर की। साथ ही उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘डियर सुनीता विलियम्स धरती पर आपका स्वागत है। हमारी दुआएं आज कबूल हुई हैं। आपको सुरक्षित और मुस्कुराता देखकर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। करीब 260 से ज्यादा दिन तक स्पेस में रहने के बाद सुरक्षित लौटना बेहद कमाल की बात है। ये सब भगवान की कृपा और करोड़ों लोगों की दुआ है। टीम और क्रू को भी ढेर सारी बधाई।’

---विज्ञापन---

पूरे देश में खुशी का माहौल

आर माधवन के साथ-साथ पूरा देश उनकी वापसी से काफी खुश है। लंबे समय से हर कोई स्पेस से धरती पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अब जब वो धरती पर लौट आई हैं तो हर कोई उनकी पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर कर रहा है।

कमाल था वापसी का नजारा

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मौर ने आज सुबह साढ़े तीन बजे धरती पर वापसी की। उन्होंने फ्लोरिडा के समुद्री तट पर लैंडिंग की। ड्रैगन कैप्सूल से समुद्र में लैंड होने वाला नजारा भी काफी कमाल का था। NASA की पूरी टीम ड्रैगन कैप्सूल के पास थी। वहीं समुद्र में डॉल्फिन के एक झुंड ने सुनीता और बुच का स्वागत किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam 2 में लीड रोल निभाना चाहती हैं ‘वनवास’ एक्ट्रेस, इंटरव्यू में किया रिवील

First published on: Mar 19, 2025 10:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola