Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan के नए लुक ने बढ़ाई फैंस की चिंता, दुबले शरीर और थके चेहरे को देख लोग बोले-क्या हुआ इन्हें?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सलमान काफी थके हुए नजर आए, जिसके बाद फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई. लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है.

---विज्ञापन---

Salman Khan
Salman Khan

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. वह अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं. बीते दिनों उनका काउबॉय लुक काफी वायरल हुआ था. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सलमान खान काफी थके हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं.

सलमान खान का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, जब सलमान खान ने स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के ऑफिस का दौरा किया. वहां उन्होंने सेंटर का उद्घाटन किया. इसी दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान खान भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं. उन्होंने हल्के रंग की शर्ट, ब्लू जींस और सिर पर कैप पहन रखी है. इस वीडियो में वह काफी पतले और बीमार लग रहे हैं, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

फैंस ने जताई सलमान खान को लेकर चिंता

सलमान खान के वायरल वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भगवान आपका भला करे.” दूसरे यूजर ने लिखा, “वह बीमार लग रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें कोई हेल्थ संबंधी समस्या है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मेरे किंग को क्या हुआ है?” वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, “सलमान खान को क्या हो गया? पहले तो मुझे लगा कि यह वह नहीं हैं, लेकिन मैंने वहां शेरा को भी देखा.”

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान खान

काम की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में फिलहाल कई बदलाव किए जा रहे हैं। पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. यह फिल्म भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी की जा रही है. इसके अलावा सलमान खान फिल्म ‘SVC63’ में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ नयनतारा अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Advance Booking: दर्शकों पर चढ़ा ‘थलपति विजय’ की ‘जन नायकन’ का खुमार, रिलीज से पहले ही फिल्म के बिके 40 हजार टिकट्स

First published on: Jul 19, 2026 03:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola