Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Advance Booking: दर्शकों पर चढ़ा ‘थलपति विजय’ की ‘जन नायकन’ का खुमार, रिलीज से पहले ही फिल्म के बिके 40 हजार टिकट्स

---विज्ञापन---

थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'जन नायकन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आधिकारिक तौर पर एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म ने शानदार डिमांड हासिल कर ली और रिलीज से तीन दिन पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

जन नायकन का दिखा जबरदस्त क्रेज

दरअसल, 'जन नायकन' थलपति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। अभिनेता ने साल 2025 में घोषणा की थी कि इस फिल्म के बाद वह फिल्मों से संन्यास लेकर अपनी राजनीतिक पारी पर पूरा ध्यान देंगे. ऐसे में उनकी आखिरी फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

---Advertisement---

एडवांस बुकिंग में मिल रहा फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण KVN Productions ने किया है. रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 19 जुलाई से देशभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. हालांकि, इससे पहले कुछ जगहों पर इसकी सीमित एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी.

मूवी के बिके 40 हजार से ज्यादा टिकट्स

जिसके कारण शनिवार को BookMyShow पर फिल्म के 40 हजार से ज्यादा टिकट बिके. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, देशभर में एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है, ऐसे में टिकट बिक्री में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

---Advertisement---

फिल्म में नदर आएंगे ये एक्टर्स

'जन नायकन' में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी.

जना नायकन विवाद

गौरतलब है कि 'जन नायकन' पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, फिल्म विवाद के कारण अटक गई थी. CBFC से जुड़े मुद्दों और सर्टिफिकेट में देरी के चलते इसकी रिलीज टालनी पड़ी थी. इस दौरान फिल्म की कुछ क्लिप्स भी ऑनलाइन लीक हो गई थीं. अब यह फिल्म 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Jul 19, 2026 12:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola