Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor का भाई Online बेच रहा घर का बना खाना, फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद पकड़ी नई राह!

कपूर खानदान को हिंदी सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार माना जाता है। इस परिवार की कई पीढ़ियों ने बॉलीवुड को बड़े सितारे दिए हैं, लेकिन अब इसी परिवार का एक सदस्य फिल्मों से दूर फूड बिजनेस में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह शख्स हैं रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 18, 2026 18:08
Share :
Armaan Jain

कपूर खानदान को हिंदी सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार माना जाता है। इस परिवार की कई पीढ़ियों ने बॉलीवुड को बड़े सितारे दिए हैं, लेकिन अब इसी परिवार का एक सदस्य फिल्मों से दूर फूड बिजनेस में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह शख्स हैं रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन। अरमान जैन, राज कपूर की बेटी रीमा जैन और बिजनेसमैन मनोज जैन के बड़े बेटे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश की थी। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर उन्होंने My Name Is KhanEk Main Aur Ekk Tu और Student of the Year जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2014 में फिल्म Lekar Hum Deewana Dil से एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। कोरोना महामारी के दौरान अरमान ने अपनी पत्नी अनिस्सा मल्होत्रा जैन के साथ The Junglee Kitchen नाम से क्लाउड किचन शुरू किया। इस फूड बिजनेस के जरिए वह कपूर परिवार की पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक रेसिपीज़ लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उनके मेन्यू में जंगली मटन, बटर चिकन, दाल मखनी और कबाब जैसे लोकप्रिय व्यंजन शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें कई रेसिपीज़ उनकी नानी कृष्णा राज कपूर की विरासत का हिस्सा रही हैं। सिर्फ अरमान ही नहीं, कपूर परिवार की पूर्व बहू आरती सभरवाल भी फूड इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। राजीव कपूर से तलाक के बाद उन्होंने Pickle Pockle नाम से अपना अचार ब्रांड शुरू किया, जिसने उन्हें नई पहचान दिलाई। इस तरह कपूर परिवार के सदस्य फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं।

First published on: Jul 18, 2026 06:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola