Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Priyanka Chopra ने हटाया Jonas सरनेम, उड़ी तलाक की खबरें, एक्ट्रेस ने बताया शादी का सच !

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका 'मंदाकिनी' का दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 18, 2026 17:11
Share :
Priyanka Chopra

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका ‘मंदाकिनी’ का दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ‘जोनस’ सरनेम हटा दिया था। इसके बाद उनके और पति निक जोनस के रिश्ते में दरार और तलाक की अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं। हालांकि, बाद में प्रियंका ने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया था। एक पुराने इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ किया था कि उन्होंने केवल अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम को ट्विटर प्रोफाइल से मैच करने के लिए ‘जोनस’ सरनेम हटाया था। उन्होंने कहा था, “मैं चाहती थी कि मेरा यूजरनेम ट्विटर जैसा हो। मुझे समझ नहीं आता कि यह लोगों के लिए इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया। यह सिर्फ सोशल मीडिया है, चिल करें।” प्रियंका के इस बयान के बाद साफ हो गया था कि उनके और निक जोनस के रिश्ते में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। दोनों आज भी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। वहीं, अब फैंस की नजरें उनकी फिल्म ‘वाराणसी’ पर टिकी हैं, जिसमें महेश बाबू के साथ उनकी जोड़ी और ‘मंदाकिनी’ का किरदार देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 18, 2026 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola