Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर से बावर्ची बना रणबीर कपूर का भाई, बीवी के साथ मिलकर बेच रहा घर का खाना

Ranbir Kapoor Brother Food Business: बॉलीवुड के कपूर खानदान का ये सदस्य एक्टर से बावर्ची बन गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jul 20, 2026 02:22
Share :

Ranbir Kapoor’s Brother’s Food Business: बॉलीवुड का सबसे पुराना कपूर खानदान, पिछली चार पीढ़ियों से, भारतीय सिनेमा को नए सितारे दे रहा है. एक्टिंग की कला तो इस खानदान के लोगों की रगों में दौड़ती है. लेकिन इस परिवार का एक सदस्य ऐसा है जो अब एक्टर से बावर्ची बन गया है. रिश्ते में रणबीर कपूर का भाई लगने वाला ये एक्टर अपने कपूर खानदान की पारंपरिक रेसिपीज को अपने फूड बिजनेस के जरिए लोगों तक पहुंचा रहा है. कपूर खानदान का ये सदस्य कोई और नहीं बल्कि रणबीर, करीना, करिश्मा और रिधिमा के कजिन ब्रदर अरमान जैन है.

राज कपूर की छोटी बेटी रीमा जैन के बड़े बेटे अरमान जैन ने रीमा जैन से शादी करने के बाद अपना खुद का कारोबार शुरू कर लिया, जिसे उन्होंने ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई अलग-अलग देशों तक में फैला दिया है. दरअसल, अरमान जैन एक ऑनलाइन फूड बिजनेस के मालिक हैं, जिसका नाम है ‘द जंगली किचन’ हैं. फिल्म ‘हम दीवाना दिल’ से बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अरमान अब फूड बिजनेस में अपना नाम कमा रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jul 20, 2026 02:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola