Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ये तो…’ फिल्मों में एक्ट्रेस के बोल्ड सीन पर ये क्या बोल गईं काजल अग्रवाल? कह डाली इतनी बड़ी बात

Kajal Aggarwal Big Statement on Bold Scenes: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने फिल्मों में एक्ट्रेस के बोल्ड सीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Kajal Aggarwal

Kajal Aggarwal Big Statement on Bold Scenes: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या सीरीज को लेकर नहीं बल्कि एक बयान की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, काजल अग्रवाल ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ के रिलीज हुए सॉन्ग ‘तबाही’ में कियारा आडवाणी और यश द्वारा फिल्माए गए बोल्ड पर अपनी राय रखी है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने इस विवादित मामले पर क्या कुछ कहा है.

ये क्या बोल गईं काजल अग्रवाल?

शुभंकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में जब काजल से पूछा गया कि पर्दे पर इंटिमेट सीन को करने के लिए मेल और फीमेल को अक्सर अलग-अलग क्यों आंका जाता है? इस सवाल के जवाब में काजल अग्रवाल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सबकी अपनी एक पसंद है. एक पुरुष को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए और यह तय करना चाहिए कि वह ऐसा करना चाहता है या नहीं. यह अंदर से आना चाहिए कि मैं ऐसा नहीं करना चाहता. इस बात को लेकर फीमेल एक्ट्रेस पहले से ही ज्यादा सतर्क रहती हैं.’

---विज्ञापन---

मेरा बच्चा बड़ा होकर…

काजल अग्रवाल ने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ अपने बारे में बात कर सकती हूं. मैंने कभी ऐसे रोल नहीं किए हैं. मुझे कभी भी स्क्रीन पर इंटिमेट सीन या ऐसी कोई चीज पहनने में कोई झिझक नहीं हुई जिसमें मैं सहज महसूस न करूं, जैसे कि स्क्रीन पर बिकिनी पहनना. मैंने ऐसे रोल कभी नहीं किए क्योंकि मुझे इससे अनकम्फर्टेबल महसूस होता है. मैं सीधे मना कर देती हूं. इसी वजह से मैंने कई बड़ी फिल्में ठुकराई हैं. लेकिन, मुझे इसे छोड़ने में कोई दिक्कत नहीं है. यह मेरी अपनी बाउंड्री है और मैं इसे पार नहीं करना चाहती. यह मेरे लिए एक अंदर का मामला है. मैं बस ये चाहती हूं कि जब मेरा बच्चा बड़ा होकर मेरी फिल्में देखे तो उसे कम्फर्टेबल महसूस हो. मैं नहीं चाहती कि वह आंखें सिकोड़े या अनकम्फर्टेबल महसूस करे या सोचे कि ‘मेरी मां ने ऐसा क्यों किया?’

First published on: Jul 20, 2026 02:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola