Tanishk Bagchi vs YRF Royalty Controversy: बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची और यश राज फिल्म्स (YRF) के बीच एक विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, तनिष्क बागची ने फिल्म ‘सैयारा’ के पॉपुलर टाइटल ट्रैक के रॉयल्टी भुगतान को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें अभी तक ‘सैयारा’ गाने की रॉयल्टी के तौर पर 8 लाख रुपये नहीं मिले हैं. तनिष्क की इस पोस्ट के जवाब में YRF ने भी एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि सभी गाने की रॉयल्टी का भुगतान सभी सहयोगियों के बीच तय शर्तों के अनुसार बांट दिए गए हैं. चलिए आपको ये पूरी माजरा समझाते हैं.
तनिष्क बागची ने डिलीट पोस्ट में क्या लिखा?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब तनिष्क ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक को बनाने के अनुभव को शेयर किया. पोस्ट में तनिष्क ने लिखा, ‘यह @yrfentertainment @yrfmusic के साथ मेरी पहली फिल्म थी. मैंने हर बात मान ली क्योंकि मुझे म्यूजिक पर पूरा भरोसा था. मैंने इस गाने को अपना सब कुछ दे दिया. प्रोडक्शन से लेकर कंपोजिशन तक, लिरिस्क राइटर और सिंगर के साथ काम करने से लेकर रिकॉर्डिंग, वोकल ट्यूनिंग, साउंड, अरेंजमेंट तक, हर छोटी से छोटी बात मेरे लिए मायने रखती थी. मैंने इसे ऐसे संभाला जैसे यह मेरा अपना गाना हो. YRF ने मुझे जो भी मामूली रकम दी, वह सब लाइव और मिक्सिंग में खर्च हो गई… कुछ भी नहीं बचा, जी हां, इतने बड़े गाने से मैंने यही कमाया. इतने बड़े पैमाने के गाने से उन्हें कहीं अधिक कमाई होनी चाहिए थी.’ इसके साथ उन्होंने बताया कि रॉयल्टी स्टेटमेंट में 8 लाख रुपये का भुगतान बकाया है.

YRF का जवाब…
तनिष्क की इस पोस्ट ने ऑनलाइन एक नई बहस छेड़ दी, जिसके बाद तनिष्क की इस पोस्ट के जवाब में YRF ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि सभी गानों की रॉयल्टी का भुगतान सभी सहयोगियों के बीच तय शर्तों के अनुसार बांट दिया गया है. YRF ने बयान में कहा, ‘सैयारा का टाइटल ट्रैक तीन म्यूजिक कंपोजर (तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी) के बीच एक खूबसूरत कोलेब्रेशन था. हम इस सदाबहार गाने को बनाने में उनकी प्रतिभा के लिए तहे दिल से आभारी हैं, जिसने लाखों दिलों को छुआ है. टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी YRF की तरफ से तीनों म्यूजिक कंपोजर के बीच समान रूप से बांटी गई है और आगे भी बांटी जाती रहेगी, जैसा कि तनिष्क सहित सभी के बीच कॉन्ट्रेक्ट में तय किया गया था.’ YRF के इस बयान के बाद तनिष्क ने अपनी ये पोस्ट को डिलीट कर दिया.