टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी इन दिनों अपने जुड़वा बच्चों के नामकरण संस्कार को लेकर चर्चा में हैं। शादी के करीब 10 साल बाद सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने इस कपल ने आखिरकार अपने ट्विन बेबीज़ के नाम फैंस के साथ साझा कर दिए हैं। मां बनने के लगभग डेढ़ महीने बाद संभावना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में नामकरण समारोह की झलक दिखाई, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। वीडियो में नामकरण संस्कार की सभी रस्में दिखाई गई हैं। संभावना और अविनाश चांदी की थाली पर सोने के तार से अपने बच्चों के नाम लिखते नजर आते हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘युगार्थ’ और बेटी का नाम ‘ध्वजा’ रखा। दोनों नामों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और फैंस इनके अर्थ व खासियत की भी तारीफ कर रहे हैं। समारोह के दौरान संभावना लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि अविनाश नीले रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आए। वहीं उनकी बेटी पिंक कलर की ड्रेस में और बेटा पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिया। हालांकि, इस बार भी कपल ने अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया। तस्वीरों और वीडियो में दोनों बच्चों के चेहरे पर इमोजी लगाए गए थे। संभावना ने इंस्टाग्राम पर भी नामकरण समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मिलिए हमारे बेटे युगार्थ और बेटी ध्वजा से।” पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल को शुभकामनाएं दीं और बच्चों के अनोखे नामों की जमकर तारीफ की। अब हर किसी को उस दिन का इंतजार है, जब संभावना और अविनाश पहली बार अपने जुड़वा बच्चों का चेहरा भी फैंस को दिखाएंगे।
---विज्ञापन---
Sambhavna Seth’s Baby Naming Ceremony, बेटा-बेटी को दिए खास नाम, यूनिक नेम है बेहद खास !
टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी इन दिनों अपने जुड़वा बच्चों के नामकरण संस्कार को लेकर चर्चा में हैं। शादी के करीब 10 साल बाद सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने इस कपल ने आखिरकार अपने ट्विन बेबीज़ के नाम फैंस के साथ साझा कर दिए हैं।
First published on: Jul 18, 2026 04:15 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola