Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey: संडे को ‘द ओडिसी’ ने किया बवाल, तीसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छापे इतने करोड़

The Odyssey Box Office Collection Day 3: क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म ‘द ओडिसी’ इन दिनों इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रिलीज के तीन दिनों में ही फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया.

---विज्ञापन---

The Odyssey Box Office Collection Day 3
The Odyssey Box Office Collection Day 3

The Odyssey Box Office Collection Day 3: मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पर भी ये फिल्म जमकर कमाई कर रही है. भारत में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के महज तीन दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई तय कर ली है और लगातार सिनेमाघरों में छाई हुई है. 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द ओडिसी’ ने संडे को तीन दिन पूरे कर लिए हैं. आइए फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का जलवा

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने तीसरे दिन संडे को ₹21.90 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹73.19 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹61.30 करोड़ हो गया है. रिलीज के महज तीन दिन में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में ‘द ओडिसी’ की धूम

इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ ही ‘द ओडिसी’ दुनियाभर में धुआंधार कमाई कर रही है. हॉलीवुड रिपोर्टर के आंकड़ों के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग 125 मिलियन डॉलर की कमाई की, जबकि विदेशी बाजारों से लगभग 132.8 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 257.8 मिलियन डॉलर हाे गया है.

The Odyssey
The Odyssey

‘द ओडिसी’ के अलावा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ और आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ भी लगी हुई है. लेकिन ‘द ओडिसी’ को इन दिनों सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. कमाई के मामले में फिल्म हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्मों को लगातार टक्कर दे रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें ‘द ओडिसी’ की तो ये फिल्म ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है. इसे हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी में ट्रोजन का युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसीस अपने देश लौटना चाहते हैं. उनकी इस घर लौटने की यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आते हैं और इस सफर में 10 साल का लंबा वक्त लग जाता है. कहानी में आगे ट्विस्ट तब आता है, जब घर लौटने के बाद भी राजा को अपने परिवार के लिए संघर्ष करना पड़ता है. हॉलीवुड की इस फिल्म में मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं.

First published on: Jul 19, 2026 10:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola