टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। जेनिफर ने आखिरकार अपनी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटोज सामने आते ही फैंस ने कपल पर प्यार और बधाइयों की बारिश शुरू कर दी। तस्वीरों में जेनिफर स्ट्रैपलेस व्हाइट वेडिंग गाउन और लंबे व्हाइट वेल में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं। हाथों में फूलों का गुलदस्ता, चेहरे पर मुस्कान और आंखों में नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही है। वहीं विलियम ने क्लासिक नेवी ब्लू सूट पहन रखा है। एक तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में मेहमान नवविवाहित जोड़े पर फूल बरसाते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य फोटो में जेनिफर की डायमंड इंगेजमेंट रिंग भी साफ नजर आती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी यूनाइटेड किंगडम में एक प्राइवेट इंटीमेट सेरेमनी में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के दौरान जेनिफर काफी इमोशनल भी हो गई थीं। बताया जा रहा है कि वेडिंग रिचुअल्स शुरू होते ही उनकी आंखें नम हो गई थीं। अब फैंस को कपल के इंडिया वेडिंग रिसेप्शन का इंतजार है। खबर है कि यूके से लौटने के बाद जेनिफर इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबियों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगी। बता दें कि यह जेनिफर की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।
---विज्ञापन---
Jennifer ने कर ली दूसरी शादी,White Wedding में हुईं रोमांटिक,सोशल मीडिया पर वायरल हुई Photos
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। जेनिफर ने आखिरकार अपनी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
First published on: Jul 18, 2026 07:22 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola