Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

CJP को सपोर्ट करने पहुंचे प्रकाश राज-शबाना आजमी, बोले- ‘आज रात मैं आपके साथ हूं…

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे प्रोटेस्ट में शबाना आजमी और प्रकाश राज भी पहुंच गए हैं. यहां दोनों सितारों ने प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया.

---विज्ञापन---

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में कई दिनों से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) जंतर-मंतर से संसद तक मार्च करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में उनके समर्थन में बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए. रविवार शाम को दोनों सितारों ने विरोध स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

CJP को सपोर्ट करने पहुंचीं शबाना आजमी

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी रविवार को फिर से जंतर-मंतर पहुंचीं और सीजेपी ने उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के वीडियो पोस्ट किए. वीडियो में उन्हें विरोध करने वालों से मिलने जाने से पहले प्रकाश राज का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी एक प्रदर्शनकारी ने शबाना का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो उसके पास बैठी हैं और उसके हाथों को चूम रही हैं. वीडियो के कैप्शन में प्रदर्शनकारी ने लिखा, ‘आपके समर्थन, एकजुटता और प्यार के लिए धन्यवाद शबना आजमी मैम.’ यहां एक्ट्रेस ने तमाम छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया.

एक्टर प्रकाश ने दिया प्रदर्शनकारियों का साथ

शबाना आजमी के अलावा साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज कलाकार प्रकाश राज भी नजर आए. रविवार को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे प्रकाश राज ने मंच पर भाषण के दौरान कहा, ‘आज रात मैं आपके साथ हूं. मैं यहीं हूं. देखते हैं आगे क्या होता है.’ बाद में, उन्होंने स्थल से एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा ‘हमारे देश के युवा सवाल पूछ रहे हैं. ये युवा हैं जो एक मकसद के लिए लड़ रहे हैं.’

6 जून से चल रहा प्रोटेस्ट

बता दें CJP 6 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. यहां मौजूद प्रदर्शनकारी प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रही है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस आंदोलन को देशभर के कई मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है. इसमें सोनम वांगचुक 28 जून को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. हालांकि कोर्ट की याचिका के बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 19, 2026 11:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola