मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 इस बार जयपुर के जी स्टूडियोज में होस्ट किया था. यह कार्यक्रम 23 अगस्त 2026 को हुआ था और इस कंपटीशन में केरल की केजिया लिज मेजो ने बाजी मारी. केजिया के सिर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज सजा. उन्होंने 52 हसीनाओं को पछाड़ते हुए ये ताज अपने नाम किया और इतिहास रच दिया.
पांच हसीनाओं को हराकर केजिया ने हासिल की जीत
मिस यूनिवर्स कार्यक्रम की शुरुआत 23 अगस्त को हुई थी और इसके विनर की अनाउंसमेंट देर रात 2.30 बजे हुए थी. इसके बाद टॉप 5 में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की केजिया लिज मेजो, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ ने जगह बनाई थी. वहीं, कंपटीशन के आखिरी पड़ाव में कुछ सवालों के जवाब देने थे और 40 सेकंड के जवाब में इसका फैसला होना था. जिसमें से केजिया लिज के जवाब ने जजिज का दिल जीत लिया और उन्होंने इस कंपटीशन में बाजी मारते हुए ताज अपने नाम किया. केजिया को मनिका विश्वकर्मा ने ताज पहनाया. वहीं, मेजो इस जीत के बाद नवंबर 2026 में होने वाले मिस यूनिवर्स 2026 में भारत की ओर से हिस्सा लेंगी.
दूसरे पायदान पर तमिलनाडु की वैष्णवी ने जगह बनाई थी. वहीं, सेकेंड रनरअप गुजरात की अनुश्री सतवालेकर रहीं. इसके अलावा थर्ड रनर अप महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव रहीं और आखिर में उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ट थीं.
कौन है केजिया?
केजिया लिज मेजो महज 19 साल की हैं और वह एक लॉ स्टूडेंट हैं. वह पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती हैं और एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं. इससे पहले वह मिस टीन इंटरनेशनल में रनर अप रह चुकी हैं. साथ ही वह मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब भी जीत चुकी हैं.
इन सेलेब्स ने शो को किया जज
इस इवेंट में सुष्मिता सेन बतौर जज पहुंची थीं. इसके अलावा उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली भी शामिल थीं. इसके अलावा फिल्म मेकर प्रज्ञा कपूर भी बतौर जज कंपटीशन में शामिल थीं.
यह भी पढ़ें- ‘भारत एक बार फिर कियारा के प्यार में पड़ेगा’, यश ने की कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ