Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2022 में आया था और दोनों ही जबरदस्त हिट रहे थे. इस फिल्म के तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, आज मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि मूवी किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, आज सुबह स्टार स्टूडियो ने अजय देवगन के साथ मिलकर दृश्यम द कंक्लूजन की रिलीज डेट अनाउंस की है. फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक्टर की आंखें नजर आ रही हैं. इस पोस्टर पर लिखा है, “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है.” फोटो के कैप्शन में लिखा, “हर इंसान का नजरिया अलग होता है. मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है. दृश्यम द कंक्लूजन सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर.”
फैंस हुए एक्साइटेड
वहीं, फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद दर्शकों के बीच भी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. एक यूजर ने लिखा, “सरप्राइज के लिए थैंक्स.” दूसरे ने लिखा, “2 अक्टूबर गोवा सत्संग टाइम.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ” फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते.”
दृश्यम और दृश्यम 2 कलेक्शन
आपको बता दें कि दृश्यम द कंक्लूजन साल 2015 की दृश्यम का तीसरा और आखिरी पार्ट है. फिल्म का पहला पार्ट हिट रहा था और इसने 135.92 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं, इसके दूसरे पार्ट ने दुनिया भर में 345.05 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. उम्मीद है कि आखिरी पार्ट को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा.
क्या है दृश्यम की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक ऐसे परिवार के बारे में, जिसका मुखिया विजय सलगांवकर अपनी फैमिली को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाता है. जहां उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी और बेटी ने गलती से एक शख्स का कत्ल कर दिया है, जो कि एक पुलिस ऑफिसर का बेटा होता है. उस शख्स की तलाश में पुलिस सख्ती से जांच करती है और दूसरी ओर विजय अपने परिवार को बचाने की प्लानिंग करता है. फिल्म के दूसरे हिस्से में भी कहानी इसी तरह आगे बढ़ती है. वहीं, आखिरी पार्ट में क्या होगा, क्या विजय का राज खुलेगा या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा.
यह भी पढ़ें- ‘दृश्यम 3’ पर OTT रिलीज से पहले बवाल! कॉपीराइट मामले में तेलुगु रिलीज पर कोर्ट की रोक, जानें पूरा मामला