Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धर्म को हथियार…’ हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन के दावे पर आसिम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Asim Riaz Breaks Silence on Himanshi Khurana Religion Conversion Claim: आसिम रियाज ने आखिरकार हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा?

Asim Riaz Breaks Silence on Himanshi Khurana Religion Conversion Claim: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के फर्स्ट रनर-अप रहे आसिम रियाज पिछले कुछ दिनों से हिमांशी खुराना के एक बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. अब एक बार फिर से हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का मामला सुर्खियों में है. दरअसल, आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आसिम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन के दबाव वाले दावे को सिरे से खारिज किया है. हिमांशी के आरोपों को नकारते हुए आसिम ने कहा कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस को अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा.

हिमांशी पर आसिम रियाज का पलटवार

रैपर आसिम रियाज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया. जिसमें आसिम ने सीधे तौर पर हिमांशी का नाम नहीं लिया. आसिम ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं. आसिम ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. एक बार भी नहीं कहा. असल में, मैंने ही तुम्हें फिटनेस के लिए इंस्पायर किया था. तुम मुझसे मिलने के बाद ही इस शेप में आई हो; उससे पहले, सब जानते थे कि तुम कैसी दिखती थीं. इसलिए प्लीज, धर्म का इस्तेमाल हथियार के तौर पर न करें. यह बहुत सेंसिटिव टॉपिक है, और इतनी निजी चीज को लोगों के नफरत की कारण बनाना पूरी तरह से बचकाना है. यह दिखाता है कि तुम अटेंशन पाने के लिए किस हद तक नीचे गिर सकते हो.’

---विज्ञापन---

पारस छाबड़ा पर निशाना साधा

इसके बाद असीम ने पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा पर निशाना साधा और लिखा, ‘माइक्रोफोन के पीछे बैठे उस आदमी से, जो सूअर की तरह पेट बाहर निकालकर गॉसिप को अपना प्रोफेशन बना रहा है. भाई, मैं सम्मान के साथ उसे सुझाव देना चाहूंगा कि वह दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने में थोड़ा कम समय बिताएं और जिम में थोड़ा ज्यादा समय बिताएं.’

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, हाल ही में हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. जहां उन्होंने असीम के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की. हिमांशी ने बताया कि उन्हें इस रिश्ते में धर्म बदलने के लिए कहा गया था. हिमांशी ने कहा, ‘मैं इसे धर्मांतरण तो नहीं कहूंगी, लेकिन वह अपने धर्म के अच्छे पहलुओं को साझा कर रहा था, सब कुछ समझा रहा था. यह अच्छी बात है. वह चाहता था कि मैं इसे स्वीकार कर लूं क्योंकि मुझे इसमें अच्छाई दिखाई देती थी, लेकिन मैं ऐसा करने को तैयार नहीं थी.’

First published on: Aug 24, 2026 10:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola