Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं शेली फैबारेस? 82 साल की उम्र में हुआ निधन; जानिए उनकी मौत की वजह

82 साल की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शेली फैबारेस का निधन हो गया. जानिए कौन थीं शेली फैबारेस, उनके करियर, सेहत से जुड़ी परेशानियों और मौत की वजह के बारे में.

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है. हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेली फैबारेस का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने सिंगर के तौर पर भी अपनी दमदार पहचान बनाई. परिवार ने बताया 22 अगस्त को लॉस एंजिल्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. परिवजनों ने एक बयान जारी कर कहा- वह प्यार, हिम्मत, हंसी और सुकून से भरी शख्सियत रहीं.

परिवार और फैंस के बीच शोक की लहर

बता दें, शेली का जन्म 19 जनवरी 1944 को कैलिफोर्निया में हुआ था. बचपन से ही एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं शेली, और यही वजह है जो उन्होंने 10 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था, उनका पहला टीवी शो ‘द लोरेटा यंग शो’ था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम करना शुरु किया था.

---विज्ञापन---

कम उम्र में शुरू की एक्टिंग

एक्टिंग करियर की शुरुआत के करीब 4 साल बाद उन्हें असली पहचान मिली सन 1958 में आए मशहूर शो ‘द डोना रीड शो’ से… इसमें उन्होंने मैरी स्टोन का किरदार निभाया था और घर-घर में मशहूर हो गईं थीं. इसी दौरान उन्होंने बतौर सिंगर भी काम शुरू किया. उनका गाना ‘जॉनी एंजेल’ खासा पॉपुलर हुआ और टॉप 40 हिट में शामिल रहा.

इस एक्टर संग किया काम

शेली फैबारेस ने 1960 के दशक में हॉलीवुड के दिग्गज स्टार एल्विस प्रेस्ली के साथ भी तीन फिल्मों में काम किया. इनमें ‘गर्ल हैप्पी’, ‘स्पिनआउट’ और ‘क्लैमबेक’ शामिल हैं. बाद में उन्होंने ‘वन डे एट ए टाइम’ और ‘कोच’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में भी अहम भूमिकाएं निभाईं. ‘कोच’ में क्रिस्टीन आर्मस्ट्रांग का उनका किरदार दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया.

---विज्ञापन---

पहले इस गंभीर बीमारी से लड़ चुकीं थीं लड़ाई

शेली की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा. 1999 में गले की नली से खून बहने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनका लिवर धीरे-धीरे खराब हो रहा है. करीब 22 महीने तक ट्रांसप्लांट का इंतजार करने के बाद अक्टूबर 2000 में उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ.

अल्जाइमर जागरूकता से जुड़ी थीं शेली

शेली ने बाद में बताया था कि इस अनुभव ने उनकी जिंदगी बदल दी. उनके पति माइक फैरेल ने इस मुश्किल दौर में उनका पूरा साथ दिया. शेली अल्जाइमर जागरूकता के काम से भी जुड़ी थीं, क्योंकि उनकी मां इस बीमारी से पीड़ित थीं.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा

शेली ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी प्रोड्यूसर लू एडलर से हुई थी, जबकि 1984 में उन्होंने अभिनेता माइक फैरेल से शादी की. परिवार ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई है. शेली फैबारेस अपने पीछे फिल्मों, टीवी शोज और संगीत की दुनिया में यादगार विरासत छोड़ गई हैं.

First published on: Aug 24, 2026 09:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola