Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2 के विनर का हो गया खुलासा, इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी शो की ट्रॉफी?

'लॉक अप 2' के ग्रैंड फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें लॉक अप 2 के विनर का खुलासा हो गया है. इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है.

---विज्ञापन---

Lock Upp 2 Winner
Lock Upp 2 Winner

लॉक अप 2′ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो का हर कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है. इतना ही नहीं, आए दिन शो से जुड़े नए खुलासे और दावे सामने आते रहते हैं. इसी बीच, 5 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर शो के कथित विनर को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में ‘लॉक अप 2’ के कथित विनर के नाम का दावा किया गया है. पोस्ट के मुताबिक शो के तीन फाइनलिस्टों में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत शामिल हैं. इसी पोस्ट में दावा किया गया है कि शिवांगी जोशी शो की विनर बनी हैं, जबकि श्रेया कालरा फर्स्ट रनर-अप रही हैं.

---विज्ञापन---

वायरल पोस्ट में विनर के नाम का हुआ खुलासा

यह वायरल पोस्ट नामित जायसवाल नाम के एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा है, “दृढ़ संकल्प, भावनाओं और निडर खेल से भरी शानदार यात्रा के बाद शिवांगी जोशी ‘लॉक अप’ सीजन 2 की विजेता बनीं। श्रेया कालरा फर्स्ट रनर-अप रहीं, जिन्होंने पूरे सीजन में अपने शानदार सफर से अनगिनत दिल जीते। ग्रैंड फिनाले अपने चरम पर तब पहुंचा, जब एकता कपूर ने मंच से लाइव नतीजों की घोषणा की और इस तरह अब तक के सबसे रोमांचक सीजनों में से एक का समापन हुआ। दोनों फाइनलिस्टों को शानदार सफर के लिए हार्दिक बधाई.”

वायरल पोस्ट की नहीं हुई पुष्टि

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की न तो शो के मेकर्स ने पुष्टि की है और न ही किसी कंटेस्टेंट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. ऐसे में इस दावे की सत्यता की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. असली विजेता का खुलासा 5 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले में ही होगा.

ये कंटेस्टेंट पहुंचे फिनाले में

वहीं, ग्रैंड फिनाले में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर ने अपनी जगह बनाई है. सभी पांचों कंटेस्टेंट्स ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- OTT पर देखें 6 लेटेस्ट Korean Drama, रोमांस, एक्शन थ्रिलर के साथ मिलेगा धांसू सस्पेंस

First published on: Aug 01, 2026 03:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola