Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर देखें 6 लेटेस्ट Korean Drama, रोमांस, एक्शन थ्रिलर के साथ मिलेगा धांसू सस्पेंस

---विज्ञापन---

हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इन दिनों कोरियन ड्रामा दर्शकों के बीच काफी पसंद आ रहे हैं. उनकी दिलचस्प कहानियां, जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल दर्शकों को आखिर तक बांधे रखते हैं. हाल के दिनों में कई नए कोरियन ड्रामा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुए हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

ए बोना फाइड किलर'

लिस्ट में पहला नाम वेब सीरीज 'ए बोना फाइड किलर' का है, जो हाल ही में 31 जुलाई को Rakuten Viki पर रिलीज हुई है. इस सीरीज में कुल 14 एपिसोड हैं और इसका नया एपिसोड हर शुक्रवार और शनिवार को रिलीज होगा. यह एक थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें गोंग ह्यो-जिन, जंग जून-वोन और ली सांग-यी मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक ऐसी महिला की है, जो देखने में एक साधारण लगती है, लेकिन असल में वह एक मशहूर स्नाइपर की जिंदगी जी रही होती है. कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसका पति, जो एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट है, उसी रहस्यमयी कातिल की तलाश शुरू कर देता है. उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि वह जिस शख्स की तलाश कर रहा है, वह उसकी अपनी पत्नी है. सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई है.

---Advertisement---

'द अफेयर वॉज जस्ट बिगिनिंग'

लिस्ट में दूसरा नाम 'द अफेयर वॉज जस्ट बिगिनिंग' का है, जो 31 जुलाई को Viu पर रिलीज हुआ है. यह एक ब्लैक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें किम ह्ये-सू, चो येओ-जियोंग, किम जी-हून और किम जे-चुल मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी पड़ोस में रहने वाले दो कपल्स की है. इनमें से एक कपल सोशल मीडिया पर खुद को एक आदर्श परिवार के रूप में पेश करता है, जबकि दूसरा तलाक के दौर से गुजर रहा होता है. हालांकि, बाद में दोनों परिवारों की सच्चाई सामने आती है और कहानी एक अलग मोड़ लेती है.

'ड्रीम टू यू'

लिस्ट में तीसरे स्थान पर 'ड्रीम टू यू' शामिल है, जिसे Viki ऐप पर देखा जा सकता है. इस सीरीज का पांचवां और छठा एपिसोड 27 और 28 जुलाई को रिलीज हुआ था. इसमें ह्वांग इन-यूप, हायरी, बैक सुंग-चुल और ली यूल-यूम मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी एक अवॉर्ड विनिंग फिल्म डायरेक्टर और एक ऐसी युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन से फिल्ममेकर बनने का सपना देखती है. परिस्थितियों के चलते उसे रिपोर्टर बनना पड़ता है और वह अपना सपना छोड़ देती है. 15 साल बाद दोनों की मुलाकात होती है, जिसके बाद उनके बीच प्यार, तकरार और कई इमोशनल पल देखने को मिलते हैं.

---Advertisement---

'ए शॉप फॉर किलर्स'

'ए शॉप फॉर किलर्स' सीजन 2 जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. यह एक एक्शन-थ्रिलर सीरीज है. इसके तीसरे और चौथे एपिसोड 29 जुलाई को रिलीज किए गए थे. नए सीजन की कहानी जियोंग जी-आन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे ग्रुप की कमान संभालता है, जो गुप्त रूप से हथियारों की सप्लाई करता है. इस सीरीज में दमदार एक्शन, सस्पेंस और थ्रिल का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा.

'स्पोकी इन लव'

'स्पोकी इन लव' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है. इसका पांचवां एपिसोड 1 अगस्त को रिलीज किया गया, जबकि छठा एपिसोड 2 अगस्त को रिलीज होगा. यह एक सुपरनैचुरल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पार्क यून-बिन और यांग से-जोंग मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक ऐसी महिला की है, जो कॉलेज के दिनों में हुए एक हादसे के बाद भूत-प्रेत देखने लगती है. इतना ही नहीं, जो भी उसे छूता है, उसे भी वही अनुभव होने लगता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक वकील से होती है और दोनों मिलकर कई रहस्यमयी मामलों को सुलझाते हैं. इस सफर में दोनों के बीच रोमांस भी पनपता है.

---Advertisement---

'द अपार्टमेंट जॉब'

'द अपार्टमेंट जॉब' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ एक नया कोरियन ड्रामा है. इसके सातवें और आठवें एपिसोड 1 और 2 अगस्त को रिलीज होंगे. इस सीरीज में जी सुंग गैंग लीडर की भूमिका में नजर आए हैं. आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए वह अपने अपार्टमेंट की रेजिडेंट्स एसोसिएशन से जुड़ जाता है. हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब भ्रष्टाचार का खुलासा होता है और घटनाएं नया मोड़ ले लेती हैं.

First published on: Aug 01, 2026 02:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola