Yash Reaction on Toxic Failure: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म सिनेमाघरों में बिल्कुल नहीं चली और पहले ही हफ्ते इसे फ्लॉप करार दिया गया. इस फिल्म के जरिए लगभग 4 सालों बाद यश ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी. हालांकि उनकी कड़ी मेहनत का फल अच्छा नहीं रहा. देशभर में फिल्म की आलोचना हुई. वहीं अब इसपर यश का भी रिएक्शन सामने आ गया है. हाल ही में यश के दोस्त और एक्टर जयदेव मोहन ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि टॉक्सिक फ्लॉप होने के बाद यश ने उन्हें कॉल किया था और कहा था कि फिल्म का फैसला ऑडियंस कर चुकी है और अब उन्हें आगे के बारे में सोचना है.
‘टॉक्सिक’ फ्लॉप होने के बाद गम में डूबे सुपरस्टार यश
बता दें जयदेव साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डबिंग आर्टिस्ट और यश के अच्छे दोस्त हैं. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान जयदेव ने बताया कि जब टॉक्सिक फ्लॉप हो गई तो यश ने उन्हें कॉल किया था और कहा, “टॉक्सिक के साथ जो हुआ है, उसे दिल पर मत लेना. फिल्म रिलीज हो चुकी है और अब कुछ भी बदला नहीं जा सकता है. दर्शक इसका फैसला कर चुके हैं और अब उसको चैलेंज नहीं किया जा सकता है. ये दर्शकों की च्वाइस है कि उन्हें ये फिल्म पसंद नहीं आई है. हमने इसे डेडिकेशन से बनाया है लेकिन दर्शकों को शायद ये पसंद नहीं आई है. इस पर ज्यादा बात करने का कोई मतलब नहीं है. अब हमें आगे के प्रोजेक्ट के लिए तैयार होना है. मैं तुमसे जल्द ही मिलूंगा.” जय देव ने आगे बताया कि भले ही यश आगे के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज में दर्द था.

फिल्म के बारे में
बता दें 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन किया था.
फिल्म ने पहले ही हफ्ते में भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि दूसरे हफ्ते से फिल्म कलेक्शन तेजी से गिरा और इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया. इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है.