Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

10 साल बाद फिर धमाल मचाएंगे Imran Khan, इस फिल्म से करेंगे कमबैक

करीब 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद इमरान खान फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं. एक्टर ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की है. इस फिल्म की फिलहाल शूटिंग भी खत्म हो गई है और यह एक ग्रोन अप रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है.

Imran Khan
Imran Khan

खबर से जुड़ी अहम बातें

इमरान खान फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल बाद कर रहे हैं कमबैक

नेटफ्लिक्स की फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम से कमबैक करेंगे इमरान खान

---विज्ञापन---

इमरान खान ने फिल्म को लेकर दी जानकारी

फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

---विज्ञापन---

Imran Khan Comeback: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान बॉलीवुड के जाने-माने सितारों में से एक हैं. हालांकि, वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे. इमरान आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे. अब करीब 10 साल बाद वह फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं. एक्टर ने अपनी नई फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है.

अधूरे हम अधूरे तुम में नजर आएंगे इमरान खान

दरअसल, इमरान खान ने खुद पुष्टि की है कि वह नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. यह एक ‘ग्रोन-अप’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें इमरान खान के साथ गुरफतेह पीरजादा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म इस साल के आखिर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

फिल्म को लेकर इमरान ने दिया कंफर्मेशन

फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान खान ने कहा, “मैंने अभी-अभी अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है। यह 10 साल में मेरी पहली फिल्म है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है. इसका नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ है. यह नेटफ्लिक्स के लिए बनाई गई है और इस साल के आखिर में रिलीज होगी. यह एक ग्रोन-अप रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो मेरी मौजूदा उम्र और जिंदगी के हिसाब से है.”इमरान खान की वापसी को लेकर पिछले दो साल से चर्चाएं हो रही थीं. आखिरकार अब उनकी वापसी की आधिकारिक पुष्टि हो गई है, जिससे उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

फिल्म में इमरान के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस

फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की कहानी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसमें भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी दानिश असलम ने लिखी है. वहीं, इसका निर्माण इमरान खान ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर किया है.

---विज्ञापन---

कट्टी बट्टी के बाद 10 साल लिया इमरान खान ने ब्रेक

बता दें कि इमरान खान ‘कट्टी बट्टी’ के बाद लंबे ब्रेक पर चले गए थे. इस दौरान वह पब्लिक इवेंट्स और पार्टियों से भी दूर रहे. यहां तक कि उन्होंने इंटरव्यू देना भी लगभग बंद कर दिया था. इमरान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और इसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था.

निष्कर्ष: इमरान खान 2015 में फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे और वो अब 10 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रहे हैं. एक्टर फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम से नेटफ्लिक्स पर वापस करने जा रहे हैं. इस फिल्म को लेकर खुद इमरान ने कंफर्म किया है. फिल्म में एक्टर के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी और मूवी इस साल के आखिर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Malaika Arora का पति कहलाने पर Arbaaz Khan को होती थी चिढ़न! बोले- ‘मैं परेशान…’

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2026 09:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola