---विज्ञापन---
Malaika Arora का पति कहलाने पर Arbaaz Khan को होती थी चिढ़न! बोले- ‘मैं परेशान…’
Arbaaz Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के भाई के तौर पर ज्यादा पहचाने जाते हैं। इतना ही नहीं, एक समय उन्हें मलाइका अरोड़ा के पति के तौर पर भी पहचान मिली थी। हालांकि, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस बात से काफी चिढ़ होती थी. आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें.
Arbaaz Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के भाई के तौर पर ज्यादा पहचाने जाते हैं। इतना ही नहीं, एक समय उन्हें मलाइका अरोड़ा के पति के तौर पर भी पहचान मिली थी। हालांकि, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस बात से काफी चिढ़ होती थी. आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें.
अरबाज खान बर्थडे
दरअसल, अरबाज खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 4 अगस्त 1967 को पुणे में हुआ था. अरबाज खान एक जाने-माने फिल्मी परिवार से आते हैं. उनके पिता सलीम खान मशहूर स्क्रीन राइटर हैं. वहीं, उनकी मां का नाम सुशीला चरक है, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम सलमा खान रख लिया था. अरबाज की सौतेली मां हेलेन खान हैं, जो बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर और अभिनेत्री रही हैं.
अरबाज खान की फिल्में
करियर की बात करें तो अरबाज खान ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'दरार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट खलनायक का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने 'प्यार किया तो डरना क्या', 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर', 'कयामत', 'हलचल', 'मालामाल वीकली', 'भागम भाग', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'दबंग' जैसी कई फिल्मों में काम किया.
मलाइका से तलाक के बाद शूरा से रचाई दूसरी शादी
अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. साल 2002 में दोनों बेटे अरहान के माता-पिता बने. हालांकि, शादी के करीब 18 साल बाद 2016 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया और 2017 में आधिकारिक तौर पर उनका तलाक हो गया. इसके बाद दिसंबर 2023 में अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की. शूरा, अरबाज से 23 साल छोटी हैं. कपल ने 2025 में बेटी का स्वागत किया.
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहलाने पर होती थी अरबाज को परेशानी
एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने बताया था कि उन्हें सलमान खान के भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के तौर पर पहचाने जाने से शुरुआत में परेशानी होती थी. ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "शुरुआत में मैं इन बातों को लेकर थोड़ा परेशान रहता था. हालांकि, अब मुझे लगता है कि यह सब बेवजह की बातें थीं. जब लोग मुझे मलाइका अरोड़ा का पति, सलमान खान का भाई और सलीम खान का बेटा कहते थे, तो मुझे उलझन होती थी. लेकिन अब इन बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता."
अरबाज खान नेटवर्थ
अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी आय का मुख्य स्रोत फिल्म निर्माण, अभिनय और रियल एस्टेट है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 6 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. इसके अलावा मुंबई के जोगेश्वरी समेत कई पॉश इलाकों में उनकी करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टीज भी हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.