Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शिल्पा शेट्टी के घर पधारे गणपति बप्पा, पति राज कुंद्रा संग एक्ट्रेस ने जयकारों से किया स्वागत

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करने जा रही हैं. अपने पति राज कुंद्रा संग एक्ट्रेस ने गणपति बप्पा को घर लाया है.

Ganesh Chaturthi 2026 Shilpa Shetty-Raj Kundra Take Bappa Home

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी हर साल बड़े धूमधाम से गणपति उत्सव मनाती हैं. इस 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. आज रविवार को एक्ट्रेस ने अपने पति संग गणपति बप्पा की मूर्ति घर लेकर आई हैं.

शिल्पा शेट्टी के घर पधारे गणपति बप्पा

गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले आज रविवार को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया है. अपने पति राज कुंद्रा के संग एक्ट्रेस बप्पा की प्रतिमा लेने पहुंचीं और जयकारों से गणपति की मूर्ति घर लेकर आई हैं. इस दौरान शिल्पा पैपराजी से भी रूबरू हुईं. शिल्पा और राज ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत घर में किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी आया है.

---विज्ञापन---

पिछले साल शिल्पा ने नहीं मनाई थी गणेश चतुर्थी

कल 14 सितंबर से देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा. बता दें शिल्पा शेट्टी के घर हर साल ये उत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है. मगर, बीते वर्ष यानी साल 2025 में वे इसे सेलिब्रेट नहीं कर पाई थीं. दरअसल, परिवार में शोक के चलते वे परंपरा के मुताबिक 13 दिनों तक कोई पूजा-पाठ नहीं कर सकती थीं. इस कारण पिछले साल उनके घर गणपति का आगमन नहीं हुआ था. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी.

फिल्म इंडस्ट्री में गणेशोत्सव की धूम

गणपति उत्सव महाराष्ट्र में मुख्य रूप से मनाया जाता है. ऐसे में पूरी फिल्म इंडस्ट्री बप्पा के प्यार और आशीर्वाद में डूबा नजर आता है. जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं. शिल्पा शेट्टी के अलावा इंडस्ट्री के कई सितारे भी गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत करते हैं. इनमें सोनू सूद, अर्पिता खान, श्रद्धा कपूर, आयुष्मान खुराना , सलमान खान और सोनाली बेंद्रे समेत कई सेलेब्स शामिल हैं. टीवी इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स ये उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं.

First published on: Sep 13, 2026 05:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola