Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रजनीकांत के सम्मान में ‘धनुष’ ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म, एक्टर ने जारी किया बयान

Dhanush Movie Postponed: साउथ स्टार रजनीकांत के सम्मान में धनुष ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओम' की रिलीज डेट टालने का फैसला लिया है. बयान जारी करते हुए धनुष ने ये भी कहा कि वो बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म से भी टक्कर नहीं लेंगे.

Dhanush Movie Postponed: साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ओम’ को टालने का फैसला लिया है. उनकी ये फिल्म 16 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब एक बयान जारी करते हुए धनुष ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर दी है. धनुष ने बताया कि उन्होंने ऐसा सुपरस्टार रजनीकांत के सम्मान में किया है.

पोस्टपोन हुई धनुष की फिल्म ‘ओम’

दरअसल, बात ये है कि 15 अक्टूबर को रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज होने जा रही है. ऐसे में समझदारी दिखाते हुए अब धनुष ने अपनी फिल्म को टालने का फैसला लिया है. इससे दोनों फिल्मों का क्लैश भी रुक जाएगा और दोनों फिल्मों को कुछ खास नुकसान भी नहीं होगा. धनुष ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि अब वो तय डेट पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दिवाली के मौके पर भी उनकी फिल्म रिलीज नहीं होगी, क्योंकि पहले से ही दिवाली पर 6 नवंबर को सूर्या की फिल्म ‘सीन’ रिलीज होने के लिए तय है.

---विज्ञापन---

रजनीकांत के सम्मान में लिया फैसला

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धनुष ने लिखा, “किसी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने में अपनी अलग चुनौतियां होती हैं. हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर, वो शख्स जिनकी हम सभी ने सालों से सराहना की है और उन्हें पूजा है, उनकी फिल्म 15 अक्टूबर को आ रही है, जो हमारी फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले है. उनके प्रति अपार सम्मान के चलते हमने अपनी फिल्म ‘ओम‘ की रिलीज को आगे की किसी तारीख के लिए टालने का फैसला किया है.”

सूर्या की फिल्म का भी किया जिक्र

आगे धनुष ने सूर्या की भी फिल्म का जिक्र किया और कहा, “इसके साथ ही हम इस साल दिवाली पर भी नहीं आ रहे हैं, क्योंकि सूर्या सर की फिल्म की घोषणा पहले ही उसी तारीख के लिए की जा चुकी है. निष्पक्ष रूप से देखा जाए तो उन्होंने अपनी तारीख की घोषणा पहले की थी और हमारा विश्वास है कि सिनेमा और फिल्म जगत के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए बड़ी फिल्मों के बीच आपसी समझ होनी चाहिए और एक-दूसरे के फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए.”

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

धनुष की फिल्म ओम एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें धनुष के अलावा ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रान्स जैसे कलाकार शामिल हैं. पहले ये फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होनी थी. फिलहाल इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है.

First published on: Sep 23, 2026 11:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola