Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रिटायरमेंट के बाद क्यों अरिजीत सिंह ने ‘आवारापन 2’ के लिए गाया गाना? सिंगर अमाल मलिक का चौंका देने वाला खुलासा

Arijit Singh: हाल ही में म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने खुलासा किया कि प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद भी अरिजीत सिंह ने फिल्म 'आवारापन 2' के लिए गाना क्यों गाया.

Arijit Singh: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनामघरों में रिलीज होने जा रही है. 21 जुलाई 2026 को इस फिल्म से एक गाना रिलीज हुआ, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है. बता दें 27 जनवरी 2026 को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूर होने के फैसला लिया था और बताया था कि अब वे कोई भी प्रोजेक्ट नहीं लेंगे. ऐसे में अब इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ में अरिजीत सिंह के गाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस पूरे मामले पर अमाल मलिक ने खुलासा किया है.

अरिजीत सिंह को लेकर अरमान मालिक का खुलासा

म्यूजिक कंपोजर अमाल मालिक ने हाल ही खुलासा करते हुए बताया कि इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म आवारापन 2 का गाना ‘ये आवारापन’ कोई पुराना रिकॉर्ड किया हुआ गाना नहीं था. ये गाना करीब एक साल तक सिर्फ उनकी आवाज में था. बाद में जब अरिजीत ने इसे सुना, तब उन्होंने खुद इस गाने को गाने का फैसला किया. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अमाल ने अमाल ने अरिजीत के प्लेबैक छोड़ने पर पर भी बात की.

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी तरह का कोई दबाव था. ये उनका खुद का फैसला है. और जब उन्होंने ये बात दुनिया को बताई, उससे 1-2 साल पहले हम लोग जो उनके साथ काम कर चुके थे, हमें कहीं न कहीं समझ आ गया था कि उनका इस तरह के फिल्म म्यूजिक में अब मन नहीं लग रहा है.’

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर क्या बोले अमाल मलिक

अपने लंबे इंटरव्यू में अमाल ने कहा, ‘जब अरिजीत ने ये गाना सुना, तो ऐसा कुछ नहीं था कि हमने पहले से कोई वादा किया हो या कोई डील हुई हो. लोग अक्सर सोचते हैं कि कोई पुराना रिकॉर्डेड गाना रिलीज हो गया है. लेकिन ये गाना एक साल तक मेरी आवाज में था. मैं अक्सर उसे 5-6 गाने भेजता हूं, और जो उसे पसंद आता है, उसी पर हम काम करते हैं. फिल्म म्यूजिक में यही प्रोसेस होता है. मैं ‘आवारापन 2′ को अरिजीत सिंह का कमबैक या फेयरवेल नहीं मानता. भविष्य में अरिजीत को कोई और गाना पसंद आता है, तो उसे गाते हुए सुनकर मैं खुश होऊंगा. अरिजीत सिंह ने सिर्फ फिल्म म्यूजिक से दूरी बनाई है, म्यूजिक से नहीं.’

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’

बता दें ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पटानी, शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार लीड रोल में हैं. इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2026 01:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola