Actress Poonam Pandey: एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने कहा कि आज बहुत से पुरुष तनाव और फ्रस्ट्रेशन से जूझ रहे हैं और अगर उनकी कोई वीडियो उन्हें कुछ समय के लिए राहत देती है, तो इसमें गलत क्या है. एक्ट्रेस ने अपने एडल्ट गानों और वीडियोज को ‘सोशल सर्विस’ बताया.
‘वीडियो देखकर पुरुषों का तनाव कम होता है’
RVCJ मूवीज के एक पॉडकास्ट में पूनम पांडे ने अपने एडल्ट कंटेंट पर बात रखी. एक्ट्रेस ने कहा कि वो जो काम करती हैं, वह देश और दुनिया के लिए एक तरह से भलाई का काम है. पूनम पांडे ने कहा, ‘ये एक बहुत बड़ी सोशल सर्विस है. आज के समय में लोग बहुत स्ट्रेस्ड हैं, खासकर पुरुष बहुत तनाव में रहते हैं. अगर मेरे एक वीडियो को देखकर उनका तनाव कम हो जाता है या वे शांत हो जाते हैं, तो इसमें क्या खराबी है?’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जिस लेवल पर भी उन्होंने काम किया है, उसे बहुत ही खूबसूरती से शूट किया गया है. ये भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत अच्छा काम है.
भारत में लीगल हो प्रोस्टीट्यूशन
एक्ट्रेस ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए वेश्यावृत्ति को कानूनी रूप देने की बात कही. पूनम पांडे ने कहा, ‘बाहर क्राइम रेट्स क्या हो रहे हैं. भारत में प्रोस्टीट्यूशन को लीगल कर देना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और क्राइम रेट में काफी कमी आएगी.’
ट्रोलिंग पर क्या बोलीं पूनम पांडे?
अपनी ट्रोलिंग पर बात करते हुए पूनम ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा उनके कुछ दोस्त और इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी परिचित भी उनका मजाक उड़ाते हैं, जबकि वही लोग खुद उनके वीडियोज देखते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि कमेंट्स पढ़कर कभी-कभी उनका मन करता है कि वे भी गालियां लिखकर करारा जवाब दें, लेकिन फिर वे खुद को यह याद दिलाकर रोक लेती हैं कि उनका अपना एक स्टैंडर्ड है. पूनम ने गुस्से में कहा, ‘कभी-कभी लगता है कि पूछूं भाई तू है कौन? तेरी खुद की हालत कितनी बुरी है, मुझे तो उल्टा उन पर दया आती है.’
‘लॉक अप’ में नजर आईं थीं पूनम
बता दें कि पूनम पांडे एक एक्ट्रेस और मॉडल के तौर पर सालों से इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में देखा गया था. वो शो के फिनाले से कुछ दिन पहले एविक्ट हो गई थीं. वहीं अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज को लेकर पूनम अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं.