Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का तूफान, 5वें दिन फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

The Odyssey Box Office Collection Day 5: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. जानिए फिल्म के पांचवें दिन की कमाई.

---विज्ञापन---

The Odyssey Box Office Collection Day 5
The Odyssey Box Office Collection Day 5

The Odyssey Box Office Collection Day 5: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ दुनियाभर में तहलका मचा रही है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स पांच दिन पूरे कर लिए हैं. भले ही फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कम हुआ, लेकिन भारतीय दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं. आइए जानते हैं मंगलवार को रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

5वें दिन ‘द ओडिसी’ ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पांचवें दिन ₹8.35 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्मा का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹92.63 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹77.65 करोड़ हो गया है. बता दें कि वीकेंड बाद फिल्म का कलेक्शन काफी कम हुआ है. लेकिन फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर पसंद की जा रही है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

17 जुलाई को रिलीज हुई ‘द ओडिसी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 22 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 21.90 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई 8.35 करोड़ रुपये हुई थी.

'The Odyssey' box office

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ की धूम

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘द ओडिसी’ के अलावा अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी मौजूद है. ‘धमाल 4′ ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 4 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं दूसरे सोमवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अबतक 131.75 करोड़ रुपये हुआ है. ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’, दोनों बहुत धीमी रफ्तार से कमाई कर रही हैं. वहीं ‘द ओडिसी’ इन सबसे अच्छा बिजनेस करती दिख रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें ‘द ओडिसी’ की कहानी की तो ये फिल्म ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है. इसका निर्देशन हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने किया है. इसमें हॉलीवुड के चर्चित कलाकार मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल नजर आए हैं.

---विज्ञापन---


First published on: Jul 22, 2026 06:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola