Aamir Khan Third Marriage With Gauri Spratt: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं, और इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी तीसरी शादी की खबरें हैं, जिसपर अब अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है, 61 की उम्र में आमिर खान तीसरी बार घोड़ी चढ़ने को तैयार है, जिसकी डिटेल्स उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है.
आमिर की शादी की डिटेल्स
लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे आमिर खान ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे. खास बात यह है कि यह शादी किसी आलीशान होटल या डेस्टिनेशन वेडिंग में नहीं, बल्कि बेहद निजी और सादगी भरे माहौल में होगी.
कैसे होगी आमिर-गौरी की शादी?
आमिर खान ने बताया कि उन्होंने और गौरी ने इस खास दिन को केवल अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच मनाने का फैसला किया है. अभिनेता के मुताबिक, यह एक रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जो उनके घर पर ही आयोजित की जाएगी. आमिर का कहना है कि वे इस पल को दिखावे से दूर रखकर सिर्फ अपने सबसे खास लोगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं.
आमिर ने फैंस संग शेयर की शादी की डिटेल्स
पिछले कुछ महीनों से आमिर और गौरी के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं. पिछले साल ही आमिर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी को मीडिया से मिलवाया था और अपने रिश्ते को स्वीकार किया था. तब से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. अब अभिनेता ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है.
कैसे आमिर ने गौरी संग शादी का बनाया प्लान?
आमिर का मानना है कि शादी उनके रिश्ते का एक स्वाभाविक अगला कदम है. उन्होंने बताया कि समय के साथ दोनों के बीच विश्वास, समझ और भावनात्मक जुड़ाव काफी मजबूत हुआ है, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया.
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं और वेलनेस तथा ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. वह ब्रिटिश मूल के लेखक फिलिप स्प्रैट की पोती हैं. गौरी एक बेटे, क्विन, की मां भी हैं. बता दें, कि यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी.
पहले 2 शादी कर चुके हैं आमिर खान
इससे पहले उनकी शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं. बाद में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. हालांकि, 2021 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन बेटे आजाद की परवरिश आज भी मिलकर कर रहे हैं. अब फैंस की नजरें 5 जुलाई पर टिकी हैं, जब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे.