Toxic Box Office Collection Day 5: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को त्योहार का अच्छा फायदा मिला है. इतना ही नहीं दुनिया भर में ये मूवी 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है और इसने भारत में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं, संडे के दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पांच दिनों के कलेक्शन पर.
टॉक्सिक ने शुरुआत चार दिनों में कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की. फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई, लेकिन फिर भी शानदार कमाई की. दूसरी दिन इसने 27.65 करोड़ का कारोबार किया. तीसरे दिन 27.20 करोड़ और चौथे दिन 25.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.
टॉक्सिक डे 5 कलेक्शन
वहीं, रिलीज के पांचवें दिन यानी कि संडे को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए थे. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत रही और कुल शोज 16,241 चले. हालांकि फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले रविवार को 2.15 करोड़ की गिरावट देखी गई है.
टॉक्सिक वर्ल्डवाइड और इंडिया कलेक्शन
टॉक्सिक ने रिलीज के पांच दिनों में भारत में 214.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 285.20 करोड़ पहुंच गई है. यह 300 करोड़ से महज कुछ ही दूर है. उम्मीद है कि इस हफ्ते में फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
टॉक्सिक स्टारकास्ट
फिल्म को लेकर बात करें तो यह गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी एक गैंगस्टर ड्रामा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. इसके निर्माता खुद यश और वेंकट के. नारायण हैं. यह मूवी केवीएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका में नजर आई हैं.
यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 5: 200 करोड़ के पार पहुंची ‘टॉक्सिक’, जानें 5वें दिन तक का टोटल कलेक्शन