Toxic Box Office Collection Day 5: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत ली. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि सिनेमाघरों में ये फिल्म अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और अब पांचवे दिन इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा इंडिया में पार कर लिया था वहीं, इसके बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और इसे 200 करोड़ कमाने में 5 दिनों का वक्त लग गया. Sacnilk के मुतानिक पहले दिन टॉक्सिक ने 101.110 करोड़ कमाए. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 37.65 करोड़ और तीसरे दिन 27.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 25.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.
पांचवें दिन की कमाई
अब बात करें पांचवें दिन की कमाई की तो, पांचवें दिन अब तक, ‘टॉक्सिक’ ने ₹16.79 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹248.06 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹207.89 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसकी कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में शामिल हैं. यश ने इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर चार सालों के बाद कमबैक किया है. इससे पहले वो ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आए थे. ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ कमाए थे. टॉक्सिक के बाद अब यश 100 करोड़ की दो ओपनिंग देने वाले पहले इंडियन एक्टर बन चुके हैं.