The Vvaan Box Office Collection Day 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. 25 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आइए फिल्म के सातवें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
सातवें दिन औंधे मुंह गिरी सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म
Sacnilk के मुताबिक रिलीज के सातवें दिन, ‘द वन’ ने ₹4.40 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹63.57 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹53.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹5.50 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹69.07 करोड़ हो गया है.
पहले हफ्ते फिल्म ने की धुआंधार कमाई
वीकडेज में फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने में सफल रही. रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 8 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 11.25 करोड़ रुपये हो गई. रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 14.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये, मंगलवार को 6 करोड़ रुपये और बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए. कुलमिलाकर पहले हफ्ते फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है.
फिल्म के बारे में
फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में उनके अलावा श्वेता त्रिपाठी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी के साथ मुंबई शहर में रहता है. ऋषि की पत्नी ममता का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया है. दोनों बिहार में अपने पुश्तैनी गांव लौटते हैं. गांव में वन देवी का मंदिर का, जिसे लेकर मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद वहां जाने वाले की मौत हो जाती है. हालांकि ऋषि वन देवी की सच्चाई जानने के लिए वन में जाता है.