The Vvaan Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की कमाई में 6वें दिन गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, 7वें दिन फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘द वन’ के कलेक्शन ग्राफ में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि, 7वें दिन फिल्म की कमाई में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है. इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.
50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ ने 7वें दिन 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 6वें दिन के मुकाबले 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 53.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ‘द वन’ 50 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो गई है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 63.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
7वें दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी
फिल्म ‘द वन’ की कमाई के साथ-साथ 7वें दिन थिएटर्स में इसकी ऑक्यूपेंसी में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 7वें दिन फिल्म ‘द वन’ के पूरे देश में 6,966 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 17.0 प्रतिशत दर्ज की गई. रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन सुबह के शोज में 8.08 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 15.15 प्रतिशत, शाम के शोज में 15.31 प्रतिशत और रात के शोज में 26.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 69.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.