The Vvaan Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 5 दिन हो गए हैं. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी वजह से बॉक्स ऑफिस पर आज ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच गई है. मंडे टेस्ट में कम कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई में 5वें दिन मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.
‘द वन’ ने मंगलवार को कितनी कमाई की?
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और तमन्ना की नई फिल्म ‘द वन’ ने 5वें दिन यानी मंगलवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें चौथे दिन के मुकाबले 14.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 44.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच गई है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 53.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
5वें दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी
5वें दिन थिएटर में फिल्म ‘द वन’ की ऑक्यूपेंसी भी ठीक-ठाक रही. मंगलवार को फिल्म ‘द वन’ के पूरे देश में 7,162 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 31.0 प्रतिशत दर्ज की गई. रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन सुबह के शोज में 12.38 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 27.77 प्रतिशत, शाम के शोज में 34.46 प्रतिशत और रात के शोज में 44.31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द वन’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 57.95 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.