The Paradise Box Office Collection Day 8: साउथ सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर संघर्ष कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 8 दिन हो गए हैं. 8वें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज’ की कमाई में पिछले 5 दिनों से लगातार गिरावट जारी है. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और वर्ल्डवाइड लेवल पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.
‘पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ ने 8वें दिन 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. 8वें दिन फिल्म ने हिंदी में 60 लाख रुपये, तमिल में 3 लाख रुपये और तेलुगु में 2.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 7वें दिन की कमाई की तुलना में फिल्म ने 8वें दिन 2.9 प्रतिशत कम कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 8 दिनों में 108.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म से जितनी उम्मीदें की गई थीं, बॉक्स ऑफिस पर उसका प्रदर्शन उतना ही कमजोर रहा है.
8वें दिन की कुल ऑक्यूपेंसी
नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ की ऑक्यूपेंसी में भी 8वें दिन गिरावट दर्ज की गई. थिएटर में 8वें दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 15.8 प्रतिशत रही. वहीं, पूरे भारत में फिल्म के 5,067 शो चलाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन सुबह के शो में 15.31 प्रतिशत, दोपहर के शो में 19.54 प्रतिशत, शाम के शो में 17.46 प्रतिशत और रात के शो में 19.92 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पैराडाइज’ वर्ल्डवाइड लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 159 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.