Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी-राघव जुयाल की ‘पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट जारी, 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

The Paradise Box Office Collection Day 7: तेलुगु स्टार नानी और बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पैराडाइज' की कमाई में गिरावट लगातार जारी है. चलिए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

The Paradise Box Office Collection Day 7
The Paradise Box Office Collection Day 7

The Paradise Box Office Collection Day 7: तेलुगु सुपरस्टार नानी और बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत ही शानदार की, लेकिन वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है. 7वें दिन भी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, इस दौरान फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है. इसके अलावा, फिल्म भारत में भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पैराडाइज’ ने 7वें दिन 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 6वें दिन की कमाई की तुलना में 22.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. 7वें दिन फिल्म ने हिंदी में 65 लाख रुपये, तमिल में 10 लाख रुपये और तेलुगु में 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट के बावजूद फिल्म ने भारत में अब तक 104.90 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

---विज्ञापन---

7वें दिन की कुल ऑक्यूपेंसी

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पैराडाइज’ की कमाई के साथ-साथ इसकी ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है. थिएटर में फिल्म की 7वें दिन की कुल ऑक्यूपेंसी 14.7 प्रतिशत रही. वहीं, पूरे भारत में फिल्म के 5,678 शो चलाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन सुबह के शो में 16.62 प्रतिशत, दोपहर के शो में 17.92 प्रतिशत, शाम के शो में 17.92 प्रतिशत और रात के शो में 16.92 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ ने भारत में भले ही खराब प्रदर्शन किया हो, लेकिन वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 155 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

First published on: Oct 01, 2026 08:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola