Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Paradise Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर आते ही छाई नानी की ‘पैराडाइज’, ओपनिंग डे पर की करोड़ों की कमाई

The Paradise Box Office Collection Day 1: तेलुगु स्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है.

The Paradise Box Office Collection Day 1: तेलुगु सुपरस्टार नानी और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म देखने के बाद ऑडियंस का रिएक्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिले हैं. हालांकि, इसके बावजूद नानी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. दरअसल, फिल्म ‘पैराडाइज’ के पहले दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन किया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

फिल्म ‘पैराडाइज’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पैराडाइज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्री-रिलीज कलेक्शन की तुलना में इसमें 198.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. मालूम हो कि फिल्म ने प्री-रिलीज में 11.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस तरह प्री-रिलीज कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ‘पैराडाइज’ का कुल कारोबार 46.25 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने हिंदी में 2.25 करोड़ रुपये, तमिल में 1.10 करोड़ रुपये और तेलुगु में 42.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

पहले दिन की कुल ऑक्यूपेंसी

नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी भी अच्छी रही. पूरे भारत में फिल्म के 9,732 शो चलाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन सुबह के शो में 59.08 प्रतिशत, दोपहर के शो में 61.38 प्रतिशत, शाम के शो में 64.23 प्रतिशत और रात के शो में 65.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा, श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पैराडाइज’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नानी और राघव जुयाल की इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 74.90 करोड़ रुपये की कमाई की है.

First published on: Sep 25, 2026 07:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola