The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड फिल्म ‘The Kerala Story 2’ विवादों के बीच रिलीज होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 8 दिन हो गए हैं. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि, फिल्म अभी तक 50 करोड़ आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. लेकिन ये भी सच है कि मूवी की कमाई भी जारी है. चलिए जानते हैं कि मूवी अब तक कितनी कमाई की है.
‘The Kerala Story 2’ का टोटल कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 8वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, 7वें दिन के मुकाबले फिल्म के 8वें दिन का कलेक्शना थोड़ा कम था. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 25.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.71% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.98%, दोपहर के शो में 11.33%, शाम के शो में 11.59% और रात के शो में 16.94% रही.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने वर्ल्डवाइड भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने इन 8 दिनों में दुनियाभर में कुल 30 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वर्ल्डवाइड 50 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. हालांकि, फिल्म के लिए ये आंकड़ा पार करना अभी थोड़ा मुश्किल सा भरा काम कर रहा है.
‘The Kerala Story 2’ का विवाद
मालूम हो कि फिल्म ‘The Kerala Story 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने रोक लगा दी थी. जिसे अगले दिन केरल हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने इस फेसले पर रोक लगाई, जिसके बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. इनके अलावा सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला, युक्तम खोल्सा और अलका अमीन भी अहम किरदार में हैं.