Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Worldwide Collection Day 1: आते ही प्रभास पर भारी पड़े यश! ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन ही तोड़े 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

Toxic Worldwide Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने भारत के अलावा, वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने इन 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ा है.

Toxic Worldwide Collection Day 1, Toxic Box Office Collection Day 1,
'टॉक्सिक' ने पहले दिन ही तोड़े 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

Toxic Worldwide Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ आखिरकार 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी एक दिन हो गया है. यश की ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया. इस फिल्म से मेकर्स और ऑडियंस ने जैसी उम्मीद की थी, मूवी उस पर पूरी तरह से खरी उतरी है. फिल्म ने भारत के अलावा, वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन किया है. इतना ही नहीं यश की टॉक्सिक’ ने प्रभास की 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने कौन-सी 4 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं.

‘टॉक्सिक’ की शानदार ओपनिंग

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यश, कियारा, हुमा कुरैशी और नयनतारा की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने भारत में पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की. इस शानदार ओपनिंग के साथ यश ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ साबित कर दी है. इस फिल्म ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सभी भाषाओं में अच्छी कमाई की है. जिसमें फिल्म ने हिंदी में 55 करोड़ रुपये, तमिल में 5.50 करोड़ रुपये, तेलुगु में 16 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 23.30 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

‘टॉक्सिक’ ने तोड़ा इन 4 फिल्मों के रिकॉर्ड

पैन इंडिया फिल्म की हिट बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के मामले में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ प्रभास की फिल्मों पर भारी पड़ गई. दरअसल, ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर हिट ओपनिंग के मामले में प्रभास की 4 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिसमें प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (95.30 करोड़), ‘सालार’ (90.70 करोड़), ‘आदिपुरुष’ (86.75 करोड़) और ‘साहो’ (84.75 करोड़) शामिल है. इन फिल्मों को पछाड़ते हुए यश की ‘टॉक्सिक’ ऑल टाइम टॉप ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में 6वां स्थान हासिल कर लिया है.

‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने वहां भी शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन दुनिया भर में 140.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, फिल्म के पहले दिन 24,579 शोज रहे और इसकी थिएटर ऑक्यूपेंसी 56.1 प्रतिशत रही.

First published on: Aug 27, 2026 07:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola