Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aruna Irani से फोन पर बात कर रहे थे Kuku Kohli, अचानक बिगड़ी तबियत, पलभर में तोड़ा दम!

दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति और मशहूर फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 77 साल की उम्र में कुकू कोहली ने मंगलवार, 25 अगस्त की शाम अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधन से कुछ मिनट पहले तक वह अपनी पत्नी अरुणा ईरानी से फोन पर बात कर रहे थे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 26, 2026 13:18
Share :
Kuku Kohli

दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति और मशहूर फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 77 साल की उम्र में कुकू कोहली ने मंगलवार, 25 अगस्त की शाम अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधन से कुछ मिनट पहले तक वह अपनी पत्नी अरुणा ईरानी से फोन पर बात कर रहे थे। दोनों के बीच हंसी-मजाक भी हुआ, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5:15 बजे अरुणा से फोन पर बात करते हुए कुकू कोहली को अचानक गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया और उनकी मौत हो गई। इससे पहले कुकू कोहली की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। इलाज के बाद उनकी हालत बेहतर बताई जा रही थी और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली। पति के निधन से अरुणा ईरानी गहरे सदमे में हैं और फिलहाल किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। कुकू कोहली उनकी जिंदगी का अहम सहारा थे। बता दें कि अरुणा ईरानी कुकू कोहली की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली शादी रीटा कोहली से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं। कुकू कोहली का अंतिम संस्कार 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।

First published on: Aug 26, 2026 01:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola