---विज्ञापन---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: मंडे को धड़ाम से गिरी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, हुआ बस इतना कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. रिलीज के पहले मंडे फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है

raja shivaji box office collection

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पहले दिन अपनी जबरदस्त ओपनिंग से फिल्म ने शानदार शुरुआत की. लेकिन अब इस फिल्म की कमाई तेजी से गिरती नजर आ रही है. रिलीज के पहले मंडे यानी चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

मंडे को तेजी से गिरी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई

मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी की चर्चा इस वक्त हर तरफ चल रही है. इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने की है, जो फिल्म में लीड एक्टर के रोल में भी हैं. उन्होंने इसमें महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. रिलीज होते ही इस मल्टी स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. हालांकि अब इसके आंकड़ों में तेजी से कमी नजर आ रही है. आइए फिल्म के चौथे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

ओपनिंग वीकेंड तक बंपर कलेक्शन करने वाली ये फिल्म अब लड़खड़ाती नजर आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को राजा शिवाजी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अबतक अनुमानित 2.49 करोड़ का बिजनेस किया है. इस तरह फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 43.28 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 36.39 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

राजा शिवाजी की कहानी मराठी बेल्ट में काफी पसंद की जा रही है. इसकी अधिकतर कमाई मराठी बेल्ट से आ रही है. हालांकि हिंदी वर्जन का भी इसमें अहम योगदान है. सोमवार को फिल्म की कमाई तेजी से गिरी है. इससे पहले रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी ने 12 करोड़ की शानदार कमाई की थी. वहीं रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 11.35 करोड़, दूसरे दिन 10.55 करोड़ की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

फिल्म में शामिल शानदार कलाकार

बात करें फिल्म की तो राजा शिवाजी छत्रपति शिवजी महाराज और अफजल खान के बीच हुए संघर्ष की कहानी है. इसमें अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते लीड रोल में हैं. फिल्म में सलमान खान ने भी स्पेशल कैमियो भी है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2026 08:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.