Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle: 14वें दिन भी अक्षय कुमार की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानें गुरुवार का कलेक्शन

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' शानदार कलेक्शन कर रही है. 14 दिनों में फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कहानी लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने पर कामयाब हो रही है. यही कारण है कि दो हफ्ते से ये फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. आइए इसके 14वें दिन की कमाई जानते हैं.

14वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक 14वें दिन, ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) ने ₹2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹148.61 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹125.05 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन 25 लाख कमाए, जिससे उसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹31.45 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹180.06 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
welcome to the jungle

‘धमाल 4’ से बिगड़ेगा ‘वेलकम टू द जंगल’ का खेल?

नई फिल्मों की रिलीज होने के बाद भी सिनेमाघरों में मौजूद अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है. पहल हफ्ते के बाद भले ही फिल्म की कमाई में कमी है, लेकिन अब भी इसका कलेक्शन करोड़ रुपये में बरकरार है. हालांकि अब कल यानी 10 जुलाई शुक्रवार को अजय देवगन की नई फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज होगी. इसे लेकर फैंस के बीच क्रेज दिख रहा है. उम्मीद है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई कर सकती है. ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की दौड़ में टिके रहना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ एक जबरदस्त कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ परेश रावल, दिशा पाटनी (Disha Patani), जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ सहित बॉलीवुड के करीब 30 से ज्यादा हिंदी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं. ये फिल्म वेलकम (Welcome) फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 09, 2026 11:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola