Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन डे पर छाई शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

O Romeo Box Office Collection Day 2: O Romeo Box Office Collection Day 2: 13 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है.

O Romeo Box Office Collection Day 2
O Romeo Box Office Collection Day 2

O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को वैलेंटाइन वीक का खास फायदा मिल रहा है. 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रोमांस, और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर पर भी शानदार कलेक्शन किया है.

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ कहानी दर्शकों को अपनहि और आकर्षित करते दिख रही है. फिल्म ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये शानदार ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने अबतक लगभग 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि यह आंकड़े शुरुआती हैं और अंतिम रिपोर्ट में थोड़े बदलाव हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

वैलेंटाइन वीक का मिल रहा फायदा

ओ रोमियो खासकर वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई है, जिससे फिल्म को जबरदस्त फायदा मिल रहा है. फिल्म से शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक जोड़ी भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. ऐसे में ये फिल्म युवाओं को अपनी और आकर्षित कर रही है. इसकी कहानी भी शानदार है, जो आपको अंत तक बांधे रखती है. इसमें प्यार, धोखा, सस्पेंस, थ्रिल सबकुछ देखने को मिलता है.

सस्पेंस से भरपूर है ‘ओ रोमियो’

विशाल भरद्वाज के डायरेक्शन में बनीं ‘ओ रोमियो’ की कहानी सुपारी किलर उस्तरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक दिन आफ्शा (तृप्ति डिमरी) 4 लोगों को मारने की सुपारी देने आती है, लेकिन उस्तरा मना कर देता है. समय के साथ उस्तरा आफ्शा के बारे में सबकुछ जानता है और उसकी मदद करता है. इसी बीच उस्तरा को आफ्शा से प्यार हो जाता है और वो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार होता है. फिल्म के आगे की कहानी शानदार है, जिसमें आपको जबरदस्त ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ ही फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मेस्सी शामिल हैं.

First published on: Feb 14, 2026 09:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola