Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 6: 6वें दिन गिरी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई, फिर भी 200 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

Mirzapur The Movie Office Collection Day 36: एक्टर पंकज त्रिपाठी और अली फैजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' की कमाई में 6वें दिन गिरावट देखी गई है. चलिए जानते हैं कि फिल्म की कमाई आखिर कहां पहुंची है.

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2
Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और अली फैजल की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। सिनेमाघरों में फिल्म का जलवा जारी है. वेब सीरीज पर राज करने वाली ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर भी धमाल मचा रही है. लगातार शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म के 6वें दिन के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ की कमाई की है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 6वें दिन यानी बुधवार को 12.30 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो मंगलवार के मुकाबले 21.2 प्रतिशत कम रही. फिल्म ने हिंदी भाषा में 12.25 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 5 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 137.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, अब तक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 164.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी

6वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कुल ऑक्यूपेंसी 29.8 प्रतिशत रही और पूरे देश में इसके 10,705 शो चले। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन दोपहर के बाद फिल्म ने धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ ली. बुधवार को सुबह के शो में 17.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 27.38 प्रतिशत, शाम के शो में 29.15 प्रतिशत और रात के शो में 47.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत के बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ वर्ल्डवाइड स्तर पर भी शानदार कमाई कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने अब तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 193.43 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म अब 200 करोड़ रुपये पार करने से महज कुछ करोड़ दूर है.

First published on: Sep 10, 2026 07:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola