Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 21: ‘जन नायकन’ के लिए 200 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल, बुधवार को हुई बस इतनी कमाई

Jana Nayagan Box Office Collection Day 21: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म किया है. फिल्म अब सिर्फ लाखों में कमाई कर रही है. इतना ही नहीं इसके लिए 200 करोड़ तक कमाना मुश्किल हो रहा है.

Jana Nayagan Collection (5)
Jana Nayagan Collection (5)

Jana Nayagan Box Office Collection Day 21: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को 21 दिन बीत चुके हैं और धीरे-धीरे इसकी कमाई गिर गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. हालांकि, रिलीज के दूसरे और तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट गई है. इतना ही नहीं, इसके लिए भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया, आइए जानते हैं.

फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन सिर्फ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 12.4 प्रतिशत रही और 1,991 शोज चले. फिल्म ने हिंदी में महज 10 लाख रुपये कमाए, जबकि तेलुगु भाषा में 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

जन नायकन भारत कलेक्शन

वहीं, भारत में फिल्म की कुल कमाई 21 दिनों में 194.35 करोड़ रुपये पहुंच गई है. हालांकि, इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 319.57 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

तीन हफ्तों में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बता दें कि फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में 153.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई घटकर 31.60 करोड़ रुपये रह गई. तीसरे हफ्ते में बुधवार तक फिल्म ने सिर्फ 9.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

जन नायकन विवाद

फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसमें थलपति विजय धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आए हैं. वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ था. फिल्म के मेकर्स और CBFC के बीच विवाद था, जिस वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो गई. फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- ‘अभी तक डिवोर्स पेपर पर साइन नहीं किए…’ गौरव खन्ना से तलाक आकांक्षा चमोला का बड़ा बयान

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2026 07:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola