Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अभी तक डिवोर्स पेपर पर साइन नहीं किए…’ गौरव खन्ना से तलाक आकांक्षा चमोला का बड़ा बयान

Akanksha Chamola Big Statement On Divorce: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक बार फिर से गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है.

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna

Akanksha Chamola Big Statement On Divorce: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ‘लॉक अप’ सीजन 2 के प्रीमियर के बाद से ही अपने तलाक को लेकर खबरों की हेडलाइन बनी हुई हैं. आकांक्षा चमोला ने शो के प्रीमियर में बताया था कि वो अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. इसके बाद से फैंस आकांक्षा और गौरव के तलाक की खबर में खास दिलचस्पी रख रहे हैं. अब हाल ही में एक बार फिर से आकांक्षा ने अपने तलाक को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. जहां आकांक्षा ने बताया कि अभी तक उन्होंने और गौरव ने तलाक के पेपर पर साइन नहीं किया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया आखिर अभी तक उन दोनों ने ऐसा क्यों नहीं किया.

डिवोर्स पेपर पर साइन नहीं किए…

न्यूज़एक्स के कवर किए गए एक प्रोग्राम में पहुंची आकांक्षा चमोला ने अपने होने वाले तलाक पर खुलकर बात की. जब आकांक्षा से पूछा गया कि क्या उनका तलाक हो रहा है, तो इस आकांक्षा ने जवाब दिया, ‘जी यह बिल्कुल हो रहा है. मेरे शो (लॉक अप)में आने से बहुत पहले ही इसकी प्रोसेस शुरू हो गया था. गौरव के खतरों के खिलाड़ी में आने से पहले ही इसकी प्रोसेस शुरू हो गया था. बस बात यह है कि समय की कमी, काम के शेड्यूल और बाकी कुछ कारणों से हमें अभी तक बैठकर डिवोर्स पेपर पर साइन करने का सही समय नहीं मिल पाया है. लोगों की सोच से अलग, एक एक्टर तौर पर में लाइफ इतनी आसान नहीं होती, क्योंकि जब आप दोनों संघर्ष कर रहे होते हैं और अपने-अपने शेड्यूल को मैनेज करने की कोशिश कर रहे होते हैं… तो सब कुछ आपकी इच्छानुसार नहीं होता.’

---विज्ञापन---

हमने 18 महीने का…

आकांक्षा ने आगे बताया कि तलाक का फैसला ‘लॉक अप’ के शुरू होने से दो महीने पहले लिया गया था. आकांक्षा ने कहा, ‘खतरों के खिलाड़ी में उनकी एंट्री करने से कुछ समय पहले. इसलिए, हमें यह तय करने में समय लगा कि हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हमने 18 महीने का समय लिया यह तय करने में कि ठीक है, हम एक-दूसरे के लिए बने हैं, लेकिन भविष्य में हमारे लिए शादी का कोई इरादा नहीं है.’

First published on: Aug 12, 2026 11:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola