Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haiwaan Box Office Collection Day 5: मंगलवार को भी लाखों में सिमटी अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, जानें कहां तक पहुंची कमाई

Haiwaan Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मंगलवार को भी खराब रहा है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

Haiwaan Trailer
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज

Haiwaan Box Office Collection Day 5: इंडस्ट्री के स्टार डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ इन दिनों सिनेमाघरों में कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो गए हैं. महज 5 दिनों में ही फिल्म की कलेक्शन लाइन लाखों में आकर सिमट गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है. भारत के अलावा वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

लाखों में सिमटी ‘हैवान’

Sacnilk के अनुसार, अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने 5वें दिन 0.70 करोड़ यानी सिर्फ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. मूवी ने चौथे दिन भी इतनी ही कमाई की थी. पिछले 2 दिनों से फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है. इन 5 दिनों में फिल्म ने भारत में सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ रुपये हो गया है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी के लिए ये फिल्म काफी खराब कमबैक साबित हुई है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी

इसके अलावा, 5वें दिन फिल्म के शो में गिरावट दर्ज की गई. 5वें दिन पूरे भारत में फिल्म ‘हैवान’ के सिर्फ 2,976 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 12.0 प्रतिशत रही. सिनेमाघरों में इस फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही, लेकिन दोपहर में थोड़ी चहल-पहल बढ़ी. इसके बाद इवनिंग में प्रदर्शन थोड़ा डाउन हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शो में 5.69 प्रतिशत, दोपहर के शो में 20.15 प्रतिशत, शाम के शो में 18.62 प्रतिशत और रात के शो में 22.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

‘हैवान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हैवान’ भारत के अलावा वर्ल्डवाइड लेवल पर भी कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. दरअसल, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Sep 16, 2026 06:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola