Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: रुकने का नाम नहीं ले रही ‘हनुमान अंश’, 34वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में कमाल कर रही है. जानें फिल्म ने 34वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

hanuman ansh collection day 34

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. रिलीज के महीनेबाद भी इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं लग रही है. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अपने पांचवे हफ्ते में पहुंच गई और शानदार कलेक्शन कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म ने 34वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

34वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुतानिक, 34वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने अब तक ₹5.00 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹174.75 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹147.88 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. इससे पहले 33वें दिन मंगलवार को फिल्म ने ₹10.75 करोड़ की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

तीसरे हफ्ते हुआ चमत्कार

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ पहले दो हफ्ते बिल्कुल नहीं चली. वहीं तीसरे हफ्ते से इसने कमाल कर दिया. फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा माउथ पब्लिसिटी से मिला और अब ये फिल्म तेजी से 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 10 लाख का कलेक्शन किया था. पहले हफ्ते इसने 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते इसकी कमाई मात्र 40 लाख रुपये रही. फिर तीसरे हफ्ते जैसे चमत्कार हो गया और इसने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर चांदी हो गई और ये फिल्म कमाई के मामले में हर एक नया इतिहास बना रही है.

‘हनुमान अंश’ के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौली का जीवन दिखाया गया है. ये फिल्म बाबा के बचपन और युवास्था को बखूबी दिखाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि 12 साल के लक्ष्मी नारायण यानी बाबा नीम करौली की मां की मृत्यु हो जाती है. इससे दुखी होकर और इस उम्मीद में कि भगवान को ढूंढने से उन्हें उनकी मां दोबारा मिल जाएगी, वो कम उम्र में ही घर छोड़ देते हैं. इसके बाद शुरू होगा आध्यात्मिक सफर, जो लक्ष्मी नारायण को बाबा नीम करौली बना देता है. इस फिल्म में पूर्णिमा तिवारी, शोभिनव सत्य, चंदन आनंद जैसे स्टार्स शामिल है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली का लीड किरदार निभाया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2026 07:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola