Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32: 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’, सोमवार को कमा डाले इतने करोड़

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32: हनुमान अंश सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन भी शानदार कमाई की है. फिल्म का कलेक्शन 131 करोड़ के पार हो गया है.

Hanuman Ansh Collection Day 32
Hanuman Ansh Collection Day 32

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश नीम करोली बाबा पर आधारित है. फिल्म को रिलीज के बाद कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और चौथे हफ्ते में इसने 60 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया. फिल्म उसके बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इतना ही 32 दिनों में इसने 100 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन यानी कि सोमवार को भी अच्छी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

हनुमान अंश डे 32 कलेक्शन

दरअसल, हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इतना ही नहीं ये फिल्म मिर्जापुर द मूवी और यश की टॉक्सिक को भी टक्कर दे रही है. फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि फिल्म की कमाई में 31वें दिन के मुकाबले 13.25 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36 प्रतिशत रही और कुळ शोज 7,343 चले.

---विज्ञापन---

हनुमान अंश इंडिया कलेक्शन

फिल्म ने 32 दिनों में भारत में शानदार कमाई कर ली है. इसने भारत में कुल 131.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 155.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

हनुमान अंश कर रही धांसू कमाई

हनुमान अंश सिनेमाघरों में बड़े स्टार्स की फिल्मों को टक्कर दे रही है. इस मूवी की कमाई धमाकेदार हो रही है. फिल्म की कमाई पहले और दूसरे हफ्ते में काफी खराब रही थी. लेकिन अचानक से इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली. तीसरे हफ्ते में इसने सीधे 10.40 करोड़ कमाए थे और चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, पांचवें हफ्ते में इसने महज चार दिनों में 58.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

हनुमान अंश स्टारकास्ट

फिल्म की कहानी पर बात करें तो यह नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है. इसमें उनके आध्यात्मिक सफर के बारे में बताया गया है. फिल्म में शोभिवान सत्या के अलावा विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31: 100 करोड़ के पार हुई ‘हनुमान अंश’, संडे को किया अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2026 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola