Haiwaan Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म लोगों को थिएटर तक खींचने में पूरी तरह असफल रही है. अक्षय और सैफ की जोड़ी वाली इस फिल्म से लोगों को उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी, लेकिन फिल्म अभी तक 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. इसके अलावा, तीसरे दिन के बाद से ‘हैवान’ का कलेक्शन करोड़ों से घटकर लाखों में सिमट गया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने 7 दिनों में कुल कितनी कमाई की है.
‘हैवान’ की कमाई
Sacnilk के अनुसार, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वाली थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने 7वें दिन सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो फिल्म के 6वें दिन की कमाई के बराबर ही है. यानी इसमें किसी तरह की गिरावट या बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में अब तक 9.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मालूम हो कि पिछले 7 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म ‘हैवान’ अब तक 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 11.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी
7वें दिन पूरे भारत में फिल्म ‘हैवान’ के 2,956 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 9.0 प्रतिशत रही. फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही और पूरे दिन थिएटर में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला. रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन सुबह के शो में 5.92 प्रतिशत, दोपहर के शो में 11.62 प्रतिशत, शाम के शो में 8.69 प्रतिशत और रात के शो में 12.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ का प्रदर्शन भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी कमजोर रहा है. दरअसल, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.