---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 को कड़ी टक्कर दे रही ये कोर्ट रूम ड्रामा, 2025 की इस मूवी ने टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर रिकॉर्ड्स तोड़े. फिल्म ने सिनेमाघरों में 1800 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद यह मूवी जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस स्पाई थ्रिलर मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर दे रही 2025 की फिल्म
वहीं, धुरंधर 2 की ट्रेंडिंग के बीच जियो हॉटस्टार पर एक और फिल्म है, जिसने टॉप ट्रेंडिंग में जगह बना ली है और यह धुरंधर को कड़ी टक्कर दे रही है. यह मूवी साल 2025 में रिलीज हुई थी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
जॉली एलएलबी 3 हो रही जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह पिछले साल 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि जॉली एलएलबी 3 है. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया था, लेकिन ये ओटीटी पर आते ही ट्रेंड कर रही है.
जॉली एलएलबी 3 नंबर 7 पर हो रही ट्रेंड
जॉली एलएलबी 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद इसे जियो हॉटस्टार पर भी रिलीज किया गया और उसके बाद से इसने जियो हॉटस्टार की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई और अब यह टॉप 10 में से 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
जॉली एलएलबी 3 में नजर आए ये कलाकार
जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, सीमा बिस्वास और गजराव जैसे एक्टर्स अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था.
जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर किया था इतना कलेक्शन
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी थी. हालांकि फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113 करोड़ का कलेक्शन किया था और दुनिया भर में इसने 166 करोड़ की कमाई की थी.